सितंबर में एंटरटेनमेंट का आएगा तूफान! OTT और सिनेमाघरों में दस्तक देंगी ये फिल्में और सीरीज; देखें लिस्ट
Movies and Series Releasing in September: सितंबर 2026 में अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. मार्वल फैंस के लिए ‘एवेंजर्स एंडगेम’, वहीं ‘फौदा’ का पांचवां सीजन भी दस्तक देगा. इसके अलावा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल बड़े पर्दे पर दिखेगा, जबकि ‘हैवान’ और ‘द वन’ जैसी सस्पेंस से भरपूर फिल्में रोमांच बढ़ाएंगी.
द पैराडाइज
फिल्म द पैराडाइज में तेलुगु स्टार नानी मुख्य भूमिका में हैं. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी यह एक्शन एंटरटेनर 24 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.
मिर्जापुर द मूवी
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे.
जीवन बीमा योजना
अभिनेता अरशद वारसी की फिल्म 'जीवन बीमा योजना' 4 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.
चुंबक
'चुंबक' आतिश कपाड़िया की बनाई और निर्देशित हिंदी फैमिली कॉमेडी सीरीज है, जो 10 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.
वाइब
'वाइब' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसे कुणाल खेमू ने लिखा और डायरेक्ट किया है. कुणाल खेमू, प्रीति जी जिंट जैसे कलाकारों पर बनी यह फिल्म 18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.
द वन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
हैवान
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.
दायरा
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है.
गांधारी
तापसी पन्नू, इश्वक सिंह, छाया कदम जैसे कलाकार से सजी फिल्म 'गांधारी' 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
अवेंजर्स एंडगेम इनकोर
मार्वल फैंस के लिए खुशखबरी आ चुकी है. फिल्म एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में फिर लौट रही है.
फौदा
मशहूर सीरीज 'फौदा' का सीजन 5 नेटफ्लिक्स पर 8 सितंबर 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी.