• Home>
  • Gallery»
  • ‘हे प्रभु! व्रत में क्या खाएं?’… सावन के उपवास में पेट मांगे चटपटा, तो बनाइए ‘साबूदाना टिक्की’ से लेकर ‘कुट्टू पूड़ी’ तक ये 8 टेस्टी डिशेज!

‘हे प्रभु! व्रत में क्या खाएं?’… सावन के उपवास में पेट मांगे चटपटा, तो बनाइए ‘साबूदाना टिक्की’ से लेकर ‘कुट्टू पूड़ी’ तक ये 8 टेस्टी डिशेज!

सावन के महीने में मंदिरों की रौनक देखते ही बनती है. भोलेनाथ के भक्त इस पवित्र महीने में खूब भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं. जो लोग सावन सोमवार का व्रत रखते हैं, वे सुबह जल्दी उठकर, स्नान करके शिव मंदिर जाते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं. भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, भांग, सफेद चंदन और शुद्ध जल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है.  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन महीने में समुद्र मंथन हुआ था, इसलिए सावन का हिंदू धर्म में एक अलग ही खास महत्व है. अगर आप भी इस बार सावन के सोमवार का व्रत रख रहे हैं, तो भूखे रहने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. व्रत के दौरान शरीर को ताकत और मन को शांति देने के लिए सात्विक भोजन सबसे बेस्ट होता है. बिना प्याज-लहसुन के बनने वाली ये रेसिपीज न सिर्फ खाने में टेस्टी हैं, बल्कि पचाने में भी आसान हैं. मखाना, कुट्टू का आटा, साबूदाना, आलू और दूध-दही जैसी पौष्टिक चीजों से बनी ये 8 आसान रेसिपीज़ आपके उपवास को टेस्टी और हेल्दी बनाएंगी.


By: Kajal Jain | Last Updated: July 31, 2026 2:40:49 PM IST

मखाना खीर - Photo Gallery
1/8

1. मखाना खीर

सावन के व्रत में कुछ मीठा और टेस्टी खाने का मन करे, तो मखाना खीर सबसे बेस्ट ऑप्शन है. हल्के भुने हुए मखानों को दूध में इलायची, बादाम और काजू के साथ गाढ़ा होने तक पकाया जाता है. यह क्रीमी खीर बहुत ही पौष्टिक होती है और इसे आप भगवान शिव को भोग लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

साबूदाना खिचड़ी - Photo Gallery
2/8

2. साबूदाना खिचड़ी

व्रत की बात हो और साबूदाना खिचड़ी का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. भीगे हुए साबूदाने, मूंगफली और हल्के मसालों से बनी यह खिचड़ी मिनटों में तैयार हो जाती है. यह पेट के लिए बहुत हल्की होती है और दिनभर एनर्जी बनाए रखती है. इसे ठंडे-ठंडे दही के साथ खाएं, मजा आ जाएगा.

व्रत वाले आलू - Photo Gallery
3/8

3. व्रत वाले आलू

उबले हुए आलू, देसी घी, सेंधा नमक, जीरा, हरी मिर्च और टमाटर से बनी यह चटपटी सब्जी व्रत का स्वाद दोगुनी कर देती है. ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर इसे गरमा-गरम कुट्टू की पूरी के साथ खाएं, आपका दोपहर या रात का खाना एकदम परफेक्ट हो जाएगा.

लस्सी और छाछ - Photo Gallery
4/8

4. लस्सी और छाछ

व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखना बहुत जरूरी है. दही से बनी मीठी लस्सी या भुने जीरे वाली नमकीन छाछ (सेंधा नमक के साथ) पीने से पेट को ठंडक मिलती है और एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती.

सिंघाड़े के आटे का हलवा - Photo Gallery
5/8

5. सिंघाड़े के आटे का हलवा

सिंघाड़े का आटा व्रत में खूब खाया जाता है. देसी घी, चीनी और सूखे मेवों के साथ बना सिंघाड़े के आटे का हलवा मुंह में जाते ही घुल जाता है. यह काफी हैवी और ताकत देने वाला होता है, जिसे आप पूजा के बाद प्रसाद के रूप में भी खा सकते हैं.

साबूदाना टिक्की - Photo Gallery
6/8

6. साबूदाना टिक्की

अगर आपको व्रत में कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का दिल कर रहा है, तो साबूदाना टिक्की बनाएं. भीगे साबूदाने, उबले आलू और पिसी हुई भुनी मूंगफली को मिलाकर यह टिक्की बनाई जाती है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट, यह टिक्की शाम की चाय के साथ बेस्ट स्नैक है.

कुट्टू की पूरी - Photo Gallery
7/8

7. कुट्टू की पूरी

कुट्टू के आटे से बनी पूरियां सावन के व्रत की ट्रेडीशनल डिश है. उबले आलू मैश करके गुंथे गए कुट्टू के आटे की गरमा-गरम पूरियां, व्रत वाले आलू की सब्जी के साथ बहुत ही लाजवाब लगती हैं.

साबूदाना खीर - Photo Gallery
8/8

8. साबूदाना खीर

साबूदाना, दूध और मेवों को धीमी आंच पर पकाकर बनाई गई यह खीर बेहद स्वादिष्ट और क्रीमी होती है. जिन लोगों को मीठा पसंद है, उनके लिए यह सावन सोमवार व्रत का एक बेहतरीन डेजर्ट है.