Sawan Shiv Mantras: शादी, संतान, धन… हर इच्छा का है अलग शिव मंत्र, सावन सोमवार पर जरूर करें जाप
Sawan Shiv Mantras: सावन का महीना आते ही हर तरफ उल्लास और हर्ष फैल जाता है. ये महीना शिव की भक्ति के लिए सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है. मान्यताओं के मुताबिक, सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है. उस दौरान शिव की पूजा और मंत्र जाप करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है. सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करना और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है. आज साल 2026 में सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है. इस दिन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और उत्तरभाद्रपद नक्षत्र का संयोग है, जो भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है.
आपकी अलग-अलग इच्छाओं के लिए अलग-अलग मंत्र होते हैं. आइए देखें यहां…
सुख और वैभव
ॐ अघोरेभ्यो अथ घोरेभ्यो घोर घोरतरेभ्यः.
सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो नमस्तेऽस्तु रुद्ररूपेभ्यः॥
शादी के लिए शिव मंत्र
हे गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया.
मां कुरु कल्याणि कान्तकान्तां सुदुर्लभाम्॥
धन के लिए मंत्र जाप
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय या ॐ हृौं शिवाय शिवपराय फट्
करियर की सफलता के लिए मंत्र
ॐ नमः शिवाय शान्ताय कारणत्रयहेतवे
परिवार में शांति के लिए मंत्र
ॐ शिवाय नमः या ॐ नमः शिवाय
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्.
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥