• Home>
  • Gallery»
  • सुलक्षणा के साथ अधूरी प्रेम कहानी, हेमा मालिनी से टूटी शादी और फिर… संजीव कुमार की जिंदगी के 5 दिलचस्प किस्से

सुलक्षणा के साथ अधूरी प्रेम कहानी, हेमा मालिनी से टूटी शादी और फिर… संजीव कुमार की जिंदगी के 5 दिलचस्प किस्से

Sanjeev Kumar Birthday Special: लगभग 93 साल पहले यानी साल 1933 के आसपास महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित माता रानी का एक मंदिर हुआ करता था. एक महिला हर दिन एक दुआ लेकर वहां पहुंचती थी कि उन्हें एक बेटा मिले. कहा जाता है कि उस मां मन्नत मांगी कि अगर उसका बेटा हुआ, तो वो 10 साल तक केवल दान में मिले कपड़े ही पहनेगी. कुछ साल बाद 9 जुलाई 1938 को उसके घर एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसका नाम रखा गया हरिहर जरीवाला, जो बाद में संजीव कुमार बना.


By: Deepika Pandey | Published: July 9, 2026 5:27:55 PM IST

संजीव कुमार - Photo Gallery
1/7

47 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा

संजीव कुमार ने अपने एक्टिंग करियर में काफी नाम कमाया. हालांकि वे बहुत कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए. 6 नवंबर 1985 को मात्र 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया.

संजीव कुमार के यादगार किरदार - Photo Gallery
2/7

किरदारों से हो गए अमर

उन्होंने इतनी कम उम्र में ही कुछ ऐसे किरदार निभाए, जिनसे वे अमर हो गए. उन्होंने शोले में ठाकुर का किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने फिल्म खिलौना में एक पागल की एक्टिंग कर काफी नाम कमाया.

संजीव कुमार - Photo Gallery
3/7

दो बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

उन्हें अपने बेहतरीन अभिनय के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला, जो फिल्म दस्तक और कोशिश के लिए दिया गया था. उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से भी हैं, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं.

संजीव कुमार - Photo Gallery
4/7

हरिहर से कैसे बने 'संजीव कुमार'

थिएटर में हरिहर जरीवाला की एक्टिंग देखकर फिल्ममेकर सावन कुमार टाक इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने संजीव को अपनी फिल्म 'नौनिहाल' में लेने का फैसला कर लिया लेकिन उन्हें लगा कि 'हरिहर जरीवाला' नाम फिल्मों के लिए लंबा है. पहले 'संजय कुमार' नाम सोचा गया लेकिन वह नाम पहले से इंडस्ट्री में मौजूद था. आखिरकार नया नाम रखा गया संजीव कुमार.

नूतन ने संजीव कुमार को मारा था थप्पड़ - Photo Gallery
5/7

जब नूतन ने सेट पर मार दिया थप्पड़

फिल्म 'देवी' की शूटिंग के दौरान एक गलतफहमी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के बीच संजीव कुमार ने सिर्फ मदद करने की कोशिश की थी लेकिन हालात ऐसे बने कि एक्ट्रेस नूतन ने सबके सामने उन्हें थप्पड़ मार दिया था.

संजीव कुमार और हेमा मालिनी की टूटी शादी - Photo Gallery
6/7

अधूरी रह गई हेमा मालिनी से शादी

फिल्म 'सीता और गीता' के दौरान संजीव कुमार और हेमा मालिनी एक-दूसरे के करीब आए. दोनों परिवारों के बीच शादी की बात भी पहुंच गई थी लेकिन बात इसलिए नहीं बन सकी क्योंकि हेमा मालिनी शादी के बाद भी फिल्मों में काम करना चाहती थीं. वहीं संजीव कुनमार चाहते थे कि उनकी पत्नी परिवार को प्राथमिकता दे. इस एक शर्त ने दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग कर दीं.

संजीव कुमार और सुलक्षणा पंडित की अधूरी प्रेम कहानी - Photo Gallery
7/7

सुलक्षणा पंडित का अधूरा प्यार

एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित संजीव कुमार से बहुत प्यार करती थीं. बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि एक बार वह उन्हें मंदिर ले गईं और अपनी मांग में सिंदूर भरने की बात कही. हालांकि संजीव कुमार ने ऐसा करने से मना कर दिया. इसकी वजह ये थी कि संजीव कुमार पहले से जानते थे कि उन्हें है और उन्हें लगता था कि उनकी उम्र लंबी नहीं होगी. इसके कारण वह किसी की जिंदगी अपने साथ जोड़कर उसे दुख नहीं देना चाहते थे. हालांकि सुलक्षणा पंडित ने भी कभी शादी नहीं की.