• Home>
  • Gallery»
  • सलमान ने मुझे गालियां… जब डायरेक्टर और सुपरस्टार आपस में भिड़े; तब कैसे सलीम खान ने कराया पैचअप?

सलमान ने मुझे गालियां… जब डायरेक्टर और सुपरस्टार आपस में भिड़े; तब कैसे सलीम खान ने कराया पैचअप?

Salman Khan Subhash Ghai Fight: बॉलीवुड में सलमान खान और सुभाष घई दोनों ही बड़े नाम हैं, लेकिन एक दौर ऐसा भी आया था जब दोनों के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए थे. मामला इतना बढ़ा कि एक पार्टी में दोनों के बीच झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया. दिलचस्प बात ये है कि कुछ समय बाद यही दोनों फिल्म युवराज में साथ काम करते नजर आए. ये खुलासा सुभाष घई ने Times Now को दिए एक इंटरव्यू में किया.


By: Shristi S | Last Updated: August 30, 2026 8:13:02 PM IST

सलमान के भाई ने दिया था सुभाष घई को फिल्म बनाने का आइडिया - Photo Gallery
1/6

सलमान के भाई ने दिया था सुभाष घई को फिल्म बनाने का आइडिया

सुभाष घई के मुताबिक, 'युवराज' फिल्म बनने से पहले सलमान खान के भाई उनके पास आए थे. उन्होंने पूछा कि वह सलमान के साथ फिल्म क्यों नहीं बनाते? घई ने भी जानना चाहा कि क्या सलमान उनके साथ काम करने में दिलचस्पी रखते हैं, क्योंकि उन्होंने इससे पहले उनके साथ कोई फिल्म नहीं की थी. सलमान की हामी मिलने के बाद सुभाष घई ने कहानी लिखनी शुरू की. उनका मकसद सलमान को ऐसा किरदार देना था, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया था.

'युवराज' शुरू होने से पहले ही हो गया सुभाष घई और सलमान खान का झगड़ा - Photo Gallery
2/6

'युवराज' शुरू होने से पहले ही हो गया सुभाष घई और सलमान खान का झगड़ा

सुभाष घई ने बताया कि 'युवराज' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उनके और सलमान के बीच विवाद हो गया था. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई. घई के मुताबिक, यह घटना एक पार्टी के दौरान हुई थी, जहां सलमान काफी हाई (नशे) में थे. वह कुछ ऐसी बातें कह रह थे, जिन पर डायरेक्टर ने उन्हें रोकने की कोशिश की.

सलमान ने मुझे गालियां… जब डायरेक्टर और सुपरस्टार आपस में भिड़े; तब कैसे सलीम खान ने कराया पैचअप? - Photo Gallery
3/6

किस बात को लेकर हुआ था सुभाष घई और सलमान खान का झगड़ा?

सुभाष घई ने बताया कि सलमान के मन में शायद उनसे किसी बात को लेकर नाराजगी थी. सलमान ने उनसे कुछ पुराने फैसलों को लेकर सवाल किया. घई ने जवाब दिया कि एक डायरेक्टर के तौर पर किसी फिल्म को लेकर फैसला करना उनका अधिकार है. इसके बाद बातचीत बहस में बदल गई और सलमान ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया. जब घई ने ऐसा करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया.

फिर सलीम खान ने कराई सलमान और सुभाष घई की सुलाह - Photo Gallery
4/6

फिर सलीम खान ने कराई सलमान और सुभाष घई की सुलाह

अगली सुबह सुभाष घई को सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान का फोन आया. सलीम खान ने बताया कि सलमान ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया था. सलीम खान ने बेटे को डांटने के बाद सलमान को सुभाष घई के घर जाकर माफी मांगने के लिए कहा. यहीं से दोनों के रिश्ते में एक बड़ा मोड़ आया.

सलमान खान सुभाष घई के घर पहुंचकर मांगी माफी - Photo Gallery
5/6

सलमान खान सुभाष घई के घर पहुंचकर मांगी माफी

सुभाष घई ने आगे बताया कि सलमान उनके घर आए और बेहद शालीनता से उनसे माफी मांगी. सलमान का अपने पिता के प्रति सम्मान देखकर उनके मन में अभिनेता के लिए प्यार और सम्मान और बढ़ गया. उन्होंने उस विवाद को वहीं खत्म कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच रिश्ते सामान्य होने लगे और वे एक-दूसरे के घर भी आने-जाने लगे.

2008 में रिलीज हुई सुभाष घई और सलमान खान की फिल्म युवराज - Photo Gallery
6/6

2008 में रिलीज हुई सुभाष घई और सलमान खान की फिल्म युवराज

साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और जायद खान भी नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन सुभाष और सलमान से जुड़ा इसका किस्सा आज भी दिलचस्प है.