रोहित शर्मा के 5 महारिकॉर्ड, जिसे कभी नहीं तोड़ पाएंगे विराट कोहली! देखें लिस्ट
Virat Kohli vs Rohit Sharma: विराट कोहली को दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए. विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो कोई न कोई रिकॉर्ड उनके निशाने पर होता है. हालांकि भारतीय दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसे तोड़ना विराट कोहली के लिए लगभग नामुमकिन है. जानें कौन से हैं वो बड़े रिकॉर्ड…
वनडे में हाईएस्ट स्कोर
वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की विशाल पारी खेली थी. कोहली के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है. बता दें कि विराट कोहली की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी 183 रन रही है.
विश्व कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी
रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 में अपनी बल्लेबाजी से महारिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने उस वर्ल्ड कप में कुल 5 शतक लगाए थे. साथ ही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. कोहली के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना भी बहुत मुश्किल है.
वनडे में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी
भारतीय स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में 3 दोहरे शतक लगाए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. वहीं, विराट कोहली अभी तक अपने वनडे करियर में एक भी दोहरा शतक नहीं लगा पाए हैं. ऐसे में रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड तोड़ना भी विराट कोहली के लगभग नामुमकिन है.
इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल 656 सिक्स लगाए हैं. वहीं, विराट कोहली के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 322 छक्के आए हैं, जो रोहित शर्मा के आधे से भी कम है.
T20I में सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक लगाए हैं. वहीं, विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में सिर्फ 1 शतक लगाए हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को विराट कोहली कभी नहीं तोड़ पाएंगे.
14 जुलाई को मैदान पर उतरेंगे RO-KO
रोहित शर्मा और विराट कोहली 14 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.