• Home>
  • Gallery»
  • IPL 2026 Finale Live Streaming: बेंगलुरु-गुजरात के बीच फिनाले की जंग कैसे और कहां देखें लाइव? फ्री में मैच देखने की पूरी डिटेल यहां

IPL 2026 Finale Live Streaming: बेंगलुरु-गुजरात के बीच फिनाले की जंग कैसे और कहां देखें लाइव? फ्री में मैच देखने की पूरी डिटेल यहां

RCB vs GT IPL 2026 finale Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज फिनाले की जंग होने वाली है. RCB ने क्वालिफायर में गुजरात को हराकर पहले फिनाले में अपनी जगह बनाई थी. वहीं गुजरात ने  दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर फिनाले में अपनी जगह बनाई. अब दोनों टीमों की टक्कर आज रविवार को अहमदाबाद के मैदान पर देखने को मिलेगी. 


By: Preeti Rajput | Last Updated: May 31, 2026 8:22:01 AM IST

IPL 2026 Finale Live Streaming: बेंगलुरु-गुजरात के बीच फिनाले की जंग कैसे और कहां देखें लाइव? फ्री में मैच देखने की पूरी डिटेल यहां - Photo Gallery
1/7

RCB और GT के बीच फिनाले की जंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी को डिफेंडिंग चैंपियन माना जाता है. वह आज ट्रॉफी हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी. अगर आज आरसीबी ये ट्रॉफी हासिल करने में कामयाब होती है, तो यह लगातार दूसरी बार ट्रॉफी हासिल कर लेगी. साथ ही वह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के क्लब में सामिल हो जाएगी. जिनके हिस्से में लगातार दो बार ट्रॉफी आई है. आइए जानते हैं फिनाले का ये मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं.

गिल और विराट होंगे आमने सामने. - Photo Gallery
2/7

बेंगलुरु और गुजरात का शानदार प्रदर्शन

इस सीजन में बेंगलुरु और गुजरात ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. RCB ने कुल 14 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें 9 में जीत हासिल हुई है. उन्होंने क्वालिफायर में गुजरात को हराया और फाइनल में अपनी जगह बनाई. वहीं गुजरात ने भी 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमेंसे 9 में जीत हासिल की. लेकिन बेंगलुरु बेहतर रन रेट के कारण पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर रही. वहीं गुजरात ने दूसरे क्वालिफायर राउंड में राजस्थान को करारी मात दी.

आरसीबी आईपीएल 2026 - Photo Gallery
3/7

कब और कहां खेला जाएगा फिनाले का मुकाबला?

बेंगलुरू और गुजरात के बीच फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को खेला जाएगा. ये मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

फाइनल मैच के लिए चलाई जा रही स्पेशनल ट्रेनें. - Photo Gallery
4/7

कब होगा टॉस?

मुकाबले के लिए टॉस 7 बजे होगा. फिर भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से फाइनल मैच खेला जाएगा.

IPL 2026 Finale Live Streaming: बेंगलुरु-गुजरात के बीच फिनाले की जंग कैसे और कहां देखें लाइव? फ्री में मैच देखने की पूरी डिटेल यहां - Photo Gallery
5/7

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

बेंगलुरु और गुजरात के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी. अगर आप यह मुकाबला मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पर देखना चाहते हैं, तो जियोस्टार का इस्तेमाल कर सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु. - Photo Gallery
6/7

कहां होगा लाइव टेलीकास्ट?

RCB और GT के मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाने वाला है. अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं.

IPL 2026 Finale Live Streaming: बेंगलुरु-गुजरात के बीच फिनाले की जंग कैसे और कहां देखें लाइव? फ्री में मैच देखने की पूरी डिटेल यहां - Photo Gallery
7/7

फ्री में कैसे देख सकते हैं मैच?

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आपको फ्री में कही नहीं मिलने वाला है. आप रिचार्ज पैक के साथ जियोस्टार का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. ऐसे में इस मुकाबले को आप जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं.