• Home>
  • Gallery»
  • निशानेबाज के शौकीन, UPA-NDA सरकार में बने मंत्री, कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह? जिन्होंने गुरुग्राम की समस्या पर कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

निशानेबाज के शौकीन, UPA-NDA सरकार में बने मंत्री, कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह? जिन्होंने गुरुग्राम की समस्या पर कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

Rao Inderjit Singh Political Career: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या एक बार फिर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गई है. भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भरने और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के बीच लगातार चौथी बार सांसद बने राव इंद्रजीत सिंह ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि राव इंद्रजीत सिंह कौन हैं. उनका राजनीतिक सफर अब तक कैसा रहा है? 


By: Sohail Rahman | Published: August 27, 2026 7:11:10 PM IST

राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार - Photo Gallery
1/10

राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

राव इंद्रजीत सिंह ने मौजूदा उपायों को अस्थायी समाधान बताते हुए पुराने नालों के ऊपर हुए निर्माण के लिए कांग्रेस के समय के विकास कार्यों को जिम्मेदार ठहराया.

कांग्रेस ने किया पलटवार - Photo Gallery
2/10

कांग्रेस ने किया पलटवार

वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में 1,400 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद गुरुग्राम का इंफ्रास्ट्रक्चर फेल हो गया है.

हरियाणा में पिछले 11 सालों से हैं बीजेपी की सरकार - Photo Gallery
3/10

हरियाणा में पिछले 11 सालों से हैं बीजेपी की सरकार

हरियाणा में पिछले 11 सालों से बीजेपी की सरकार है. 2014 के चुनाव जीतने के बाद पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही. फिर भी 11 सालों में भी बीजेपी गुरुग्राम की इस खास समस्या को हन करने में नाकाम रही है.

4 बार से बन रहे सांसद - Photo Gallery
4/10

4 बार से बन रहे गुरुग्राम के सांसद

राव इंद्रजीत सिंह लगातार चौथी बार गुरुग्राम से सांसद बने हैं. वे पहली बार 2009 में कांग्रेस पार्टी में रहते हुए इस सीट से चुने गए थे, लेकिन 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए और उसके बाद बीजेपी के टिकट पर लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीते.

1977 में पहली बार बने विधायक - Photo Gallery
5/10

1977 में पहली बार बने विधायक

साल 1977 में राव इंद्रजीत सिंह विशाल हरियाणा पार्टी के टिकट पर जातुसाना विधानसभा सीट से जीतकर पहली बार सबसे युवा विधायक बने. उसके बाद 1978 में कांग्रेस में शामिल हुए. उसके बाद 1982-1987 तक हरियाणा सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रहे. 1998 में महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से जीतकर पहली बार सांसद बने.

2004 में बने केंद्रीय मंत्री - Photo Gallery
6/10

2004 में बने केंद्रीय मंत्री

2004 में 14वीं लोकसभा में दोबारा सांसद बने और यूपीए-1 की सरकार में रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री बने. इसके बाद यूपीए-2 सरकार में विदेश राज्य मंत्री का पद संभाला.

मोदी सरकार में बने मंत्री - Photo Gallery
7/10

मोदी सरकार में बने मंत्री

राव इंद्रजीत सिंह मोदी सरकार के 3 मंत्रालयों में राज्य मंत्री (MoS) रह चुके हैं और UPA सरकार में रक्षा और विदेश मामलों के MoS थे.

राव इंद्रजीत सिंह की शिक्षा - Photo Gallery
8/10

राव इंद्रजीत सिंह की शिक्षा

रामपुरा में जन्मे राव इंद्रजीत सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक किया और 26 साल की उम्र में राजनीति में आने से पहले कानून की डिग्री हासिल की.

निशानेबाज के शौकीन हैं राव इंद्रजीत सिंह - Photo Gallery
9/10

निशानेबाज के शौकीन हैं राव इंद्रजीत सिंह

राजनीति के अलावा, राव इंद्रजीत सिंह एक शौकीन निशानेबाज हैं. वो भारतीय निशानेबाजी टीम के सदस्य बने और दक्षिण एशियाई महासंघ खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए.

राव इंद्रजीत सिंह की संपत्ति - Photo Gallery
10/10

राव इंद्रजीत सिंह की संपत्ति

राव इंद्रजीत सिंह के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 121.7 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो पिछले चुनाव में उनकी घोषित संपत्ति से तीन गुना ज्यादा है.