‘बाजीराव मस्तानी’ से ‘धुरंधर’ तक, रणवीर सिंह की वो फिल्में, जिन्हें देखकर हो जाएंगे उनके अभिनय के कायल
Ranveer Singh Movies: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्में की हैं. वो सभी किरदारों को पर्दे पर जीवंत कर देते हैं. इस लिस्ट में कई धाकड़ फिल्में शामिल हैं.
बाजीराव मस्तानी
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 356 करोड़ रुपये कमाए.
पद्मावत
रणवीर सिंह के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में 'पद्मावत' शामिल है. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की दमदार भूमिका निभाई थी. करीब 215 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 585 करोड़ रुपये कमाए थे.
सिंबा
फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह ने शानदार भूमिका निभाई थी. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था. अभिनेता ने फिल्म में सिम्बा भलेराव का किरदार निभाया था, जो एक पुलिस अधिकारी थे.
धुरंधर
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने सिनेमाई इतिहास में शानदार रिकार्ड बनाया. यह फिल्म भारतीय इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म में अभिनेता ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया था.
धुरंधर 2
रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट 'धुरंधर 2: द रिवेंज' मानी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,850 करोड़ रुपये का कारोबार किया. दमदार एक्शन और शानदार कहानी की बदौलत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफल रही.