रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की सीता का 2 बच्चों के पिता पर आया था दिल! फिर…; जानिए आखिर कौन है वो शख्स
Sai Pallavi: साउथ की जानी मानी अभिनेत्री साई पल्लवी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से जानी जाती हैं. वह इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘एक दिन’ से चर्चा में हैं. इसके अलावा वह रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस दो बच्चे के पिता को डेट कर चुकी हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.
शादीशुदा एक्टर को डेट कर चुकीं साई पल्लवी
Cinejosh की एक रिपोर्ट के मुताबिक साई पल्लवी एक शादीशुदा एक्टर के साथ रिलेशनशिप में रहने की खबर उड़ी थी. बताया जाता है कि वह शख्स एक्ट्रेस से काफ़ी बड़े हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. हालांकि एक्टर का नाम तो नहीं बताया गया, लेकिन इसने खबर ने सबको चौंका दिया था.
MBBS की डिग्री प्राप्त की
साई पल्लवी का जन्म 9 मई, 1992 को तमिलनाडु के कोटागिरी में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद चिकित्सा की पढ़ाई की. उन्होंने 2016 में त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की.
एक्टिंग की तरफ आया रुझान
2020 में अपनी पढ़ाई पूरी करने और फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) उत्तीर्ण करने के बावजूद, साई पल्लवी ने चिकित्सा के क्षेत्र में जाने के बजाय अभिनय के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने का फैसला किया.
डांस रियलिटी शो से बनाई पहचान
फिल्मों में आने से पहले, साई पल्लवी डांस रियलिटी शो के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचा. एक्ट्रेस 'उंगलिल यार अदुतथा प्रभु देवा' और 'धी' जैसे शो में नज़र आईं. बाद में उनकी नृत्य प्रतिभा पर्दे पर उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई.
इस फिल्म ने बदली किस्मत
साईं पल्लवी की जिंदगी 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेमम' से पूरी तरह बदल गई. फिल्म में उन्होंने एक साधारण कॉलेज शिक्षिका ‘मलार’ का किरदार निभाया था, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. उनके भावुक अभिनय और नैचुरल खूबसूरती को लोगों ने खूब पसंद किया, वहीं समीक्षकों ने भी उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना की. फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इस भूमिका के लिए साईं पल्लवी को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (दक्षिण) का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला.
इन फिल्मों से भी किया कमाल
इसके बाद साई पल्लवी ने वरुण तेज के साथ फिल्म 'फिदा' से तेलुगु सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई. इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'लव स्टोरी', 'विराता पर्वम', 'गार्गी', 'श्याम सिंघा रॉय' और 'काली' जैसी फिल्मों से दर्शकों को प्रभावित किया.
रामायण फिल्म में निभाएंगी सीता की भूमिका
साई पल्लवी रणबीर कपूर की आगामी फिल्म रामायण में सीता की भूमिका निभाती दिखेंगी. यह फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है.