साईं पल्लवी ही नहीं, कंगना रनौत भी बन चुकी हैं सीता! रामायणम् ट्रेलर के बाद एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी अनदेखी तस्वीर
Kangana Ranaut Sita Look: रामायणम् के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. रणबीर कपूर से लेकर साईं पल्लवी तक, हर किरदार की जमकर चर्चा हो रही है. खासकर सीता के रोल में साईं पल्लवी को देखकर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इसी बीच कंगना रनौत ने भी ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने अपनी बचपन की पुरानी तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह खुद माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं.
रामायणम् के ट्रेलर ने बढ़ाया उत्साह
नितेश तिवारी की रामायणम् का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फिल्म के भव्य विजुअल्स, स्टारकास्ट और किरदारों की जमकर चर्चा हो रही है. सबसे ज्यादा ध्यान साईं पल्लवी की सीता पर गया.
सीता के लुक में साईं पल्लवी की सादगी ने जीता दिल
ट्रेलर में साईं पल्लवी का सीता वाला लुक कई लोगों को पसंद आया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. कई यूजर्स ने उनके शांत और सौम्य अंदाज की तारीफ की, जबकि कुछ ने उनकी तुलना रामानंद सागर की दीपिका चिखलिया वाली सीता से की.
कंगना रनौत ने शेयर कर दी अपने बचपन की सीता वाली तस्वीर
इसी चर्चा के बीच कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की. यह तस्वीर उनके स्कूल के दिनों की है, जिसमें वह मंच पर माता सीता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं.
कंगना रनौत की फोटो 1997 बैच की है
कंगना ने फोटो के साथ अपने क्लासमेट्स पर भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि राम का किरदार चंद्रेश कुमारी और हनुमान का किरदार पारुल मोदगिल ने निभाया था. यह तस्वीर 1997 बैच, हिल व्यू पब्लिक स्कूल सरकाघाट मंडी हिमाचल प्रदेश की है.
कंगना रनौत ने क्लोज-अप फोटो भी की शेयर
पहली तस्वीर के बाद कंगना ने सीता के गेटअप में अपनी एक क्लोज-अप फोटो भी शेयर की. इस तस्वीर में उनका पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. उन्होंने इसमें लिखा की मेरा आशीर्वाद सबके साथ हैं.
4000 करोड़ की 'रामायणम्' पर टिकी हैं सबकी निगाहें
करीब ₹4000 करोड़ के बजट में बन रही 'रामायणम्' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है. ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.