• Home>
  • Gallery»
  • Ram Kapoor Biggest Controversies: को-कंटेस्टेंट को जबरन चूमा, कपड़ों पर भद्दा तंज और ‘बेवफाई’ को दिखाई हरी झंडी: टीवी के ‘राम’ ने 5 काले कारनामों से हिला दी इंडस्ट्री!

Ram Kapoor Biggest Controversies: को-कंटेस्टेंट को जबरन चूमा, कपड़ों पर भद्दा तंज और ‘बेवफाई’ को दिखाई हरी झंडी: टीवी के ‘राम’ ने 5 काले कारनामों से हिला दी इंडस्ट्री!

Ram Kapoor Controversies: टीवी के जाने-माने और दिग्गज एक्टर राम कपूर पिछले कुछ समय से अपने विवादित बयानों, खुलासों और रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में अपने अजीब बर्ताव की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले राम कपूर इस बार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल कंट्रोवर्सीज के चलते लोगों के निशाने पर आ गए हैं. कभी शो के दौरान को-कंटेस्टेंट को बिना इजाजत किस करने को लेकर, तो कभी मीडिया के सामने बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील बयान देकर उन्होंने खुद के लिए बड़ी मुसीबतें खड़ी कर ली हैं. इतना ही नहीं, उनके पास्ट से जुड़े कई डार्क सीक्रेट्स और मैरिड लाइफ को लेकर दिए गए बयानों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जहां एक तरफ उनके बचपन के दर्दनाक खुलासे ने लोगों की आंखें नम कर दीं, वहीं दूसरी तरफ उनके विवादित बयानों और अनप्रोफेशनल हरकतों ने उन्हें इंडस्ट्री में कटघरे में खड़ा कर दिया है. आइए जानते हैं राम कपूर से जुड़े उन 5 बड़े और सनसनीखेज विवादों के बारे में, जिन्होंने पूरी टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस को हिला कर रख दिया है.


By: Kajal Jain | Published: September 1, 2026 11:12:58 AM IST

'बड़े अच्छे लगते हैं' का टॉक्सिक बिहेवियर - Photo Gallery
1/5

5. 'बड़े अच्छे लगते हैं' का टॉक्सिक बिहेवियर

'लॉक अप 2' में अपने रिडेम्पशन आर्क के तहत राम ने अपने करियर के उस काले दौर का भी पर्दाफाश किया जब वह अपने पीक स्टारडम पर थे. उन्होंने कबूला कि उनका सुपरहिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' उनकी अपनी टॉक्सिक बिहेवियर की वजह से बंद होने की कगार पर पहुंच गया था. राम ने स्वीकार किया कि वह गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहे थे, सेट पर रोज छह घंटे लेट पहुंचते थे, शराब पीकर काम करते थे और अपने को-स्टार्स के साथ बदतमीजी करते थे. उन्होंने इस दौर को याद करते हुए खुद को एक 'मॉन्स्टर' यानी राक्षस तक कह डाला था.

मीडिया के सामने गंदे जोक्स और फिल्म से छुट्टी - Photo Gallery
2/5

4. मीडिया के सामने गंदे जोक्स और फिल्म से छुट्टी

राम कपूर के करियर का सबसे बड़ा विवाद तब सामने आया जब वह अपनी सीरीज 'मिस्त्री' के प्रमोशन के लिए मुंबई के एक होटल में मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने बेहद आपत्तिजनक भरे रिमार्क्स दिए, जिससे वहां मौजूद लोग असहज हो गए. सबसे शर्मनाक बात यह थी कि मीडिया इंटरव्यू की थकान की तुलना उन्होंने एक महिला पत्रकार के सामने 'गैंग रेप' जैसी दर्दनाक घटना से कर दी. इसके अलावा उन्होंने एक महिला पत्रकार के कपड़ों पर भी भद्दी टिप्पणी की. इस घटिया हरकत के बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने उन्हें तुरंत प्रमोशन से बाहर कर दिया और सिर्फ को-स्टार मोना सिंह को आगे रखा. बाद में राम ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी गलती मानते हुए खुद को 'दोषी' करार दिया और इसे बेतुका मजाक बताया था.

शादी में बेवफाई को प्रमोट करने पर विवादित बयान - Photo Gallery
3/5

3. शादी में बेवफाई प्रमोट करने पर विवादित बयान

राम कपूर ने शो के दौरान रिश्तों और वफादारी पर एक ऐसा बयान दिया जिससे इंटरनेट पर भारी गुस्सा भड़क उठा. उन्होंने सरेआम दावा किया कि शादी में बेवफाई यानी धोखा देना कोई 'डील ब्रेकर' नहीं है. उनके इस अजीब तर्क को लेकर नेटिज़न्स ने उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया और उनकी खूब आलोचना की. पति को ट्रोल होता देख उनकी पत्नी गौतमी कपूर बचाव में उतरीं और सोशल मीडिया पर साथ में खुशहाल तस्वीर शेयर करते हुए सच्चे प्यार और मैच्योरिटी के वीडियो पोस्ट किए ताकि ट्रोल्स का मुंह बंद किया जा सके.

बचपन के मोलेस्टेशन का दर्दनाक खुलासा - Photo Gallery
4/5

2. बचपन में शोषण का दर्दनाक खुलासा

इसी शो के एक इमोशनल एपिसोड में राम कपूर ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा डार्क सीक्रेट शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया. उन्होंने रोते हुए खुलासा किया कि जब वह महज 13 साल के थे और बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे, तब एक सीनियर छात्र ने उनका यौन शोषण (मोलेस्टेशन) किया था. नेशनल टेलीविजन पर इस तरह के दर्दनाक सच को बयां करने पर शो की होस्ट फराह खान और बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें भर आईं. उनकी पत्नी गौतमी कपूर समेत रितेश और जेनेलिया देशमुख जैसे कई सेलेब्स ने उनकी इस हिम्मत की खुलकर तारीफ की थी.

श्रेया कलरा चीक-किस विवाद - Photo Gallery
5/5

1. श्रेया कलरा चीक-किस विवाद

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के दौरान राम कपूर तब बड़ी मुसीबत में फंस गए जब उनकी को-कंटेस्टेंट श्रेया कलरा ने उन पर पर्सनल बाउंड्रीज़ पार करने का गंभीर आरोप लगाया. टास्क जीतने के बाद राम ने बिना उनकी मर्जी के उन्हें गाल और माथे पर किस कर लिया था, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. जब एक इंटरव्यू में इस पर सवाल हुआ, तो राम ने अजीब सफाई देते हुए खुद को 'बहुत फिजिकल इंसान' बताया और कहा कि वह अपने इस एक्सप्रेसिव स्वभाव को नहीं बदलेंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि श्रेया ने बाद में उनसे निजी तौर पर कहा था कि उनका इरादा गलत नहीं था.