‘पेद्दी’ ही नहीं, राम चरण की ये 5 फिल्में हैं धाकड़, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका
Ram Charan South Movies: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के पहले भी अभिनेता ने कई जबरदस्त मूवीज की हैं. इन फिल्मों को आपको एकबार जरूर देखना चाहिए. देखें लिस्ट.
रंगस्थलम
साल 2018 में राम चरण की फिल्म 'रंगस्थलम' रिलीज हुई थी. इस फिल्म में, अभिनेता ने चिट्टी बाबू का किरदार निभाया था, जो आंशिक रूप से बहरा, बेहद वफादार व्यक्ति है और एक राजनीतिक रूप से भ्रष्ट गांव में फंस जाता है. कहानी कहने के अंदाज और दमदार आकर्षण के मामले में यह फिल्म एक उत्कृष्ट कृति मानी जाती है.
चिरुथा
राम चरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'चिरुथा' से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय, शानदार डांस और आत्मविश्वास से दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसी फिल्म ने उन्हें साउथ सिनेमा के उभरते सितारे के रूप में पहचान दिलाई.
ध्रुवा
राम चरण की फिल्म 'ध्रुवा' में अभिनेता को एक आईपीएस अधिकारी के रूप में देखना गया था, जो एक प्रतिभाशाली, भ्रष्ट वैज्ञानिक के साथ मनोवैज्ञानिक खेल में उलझा हुआ है. यह फिल्म एक शानदार, दमदार एक्शन-थ्रिलर है जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है.
मगधीरा
साल 2009 में, राम चरण ने 'मगधीरा' फिल्म की, जो उनके करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई. इसका निर्देशन भी एसएस राजामौली ने ही किया था. पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म में राम चरण ने दमदार अभिनय किया था, जिसमें उनका डबल रोल था. एक अवतार में वे मॉडर्न बाइक रेसर हर्षा का किरदार निभाते हैं और दूसरे में 17वीं सदी के भयंकर योद्धा काला भैरव का.
आरआरआर
राम चरण की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और जूनियर एनटीआर अभिनीत 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' है. फिल्म में राम चरण का दमदार और गंभीर किरदार देखने को मिलता है, जो ऊपरी तौर पर अंग्रेजों के लिए काम करता है, लेकिन अंदर से एक सच्चा स्वतंत्रता सेनानी है. इस फिल्म में राम चरण के साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आए थे.