• Home>
  • Gallery»
  • कंगना-रामदेव की जुबानी जंग पर लगा विराम? रक्षाबंधन के दिन बाबा को बताया बड़ा भाई; शेयर की खास पोस्ट

कंगना-रामदेव की जुबानी जंग पर लगा विराम? रक्षाबंधन के दिन बाबा को बताया बड़ा भाई; शेयर की खास पोस्ट

Kangana Ranaut on Baba Ramdev: कंगना रनौत अपनी बेबाक राय और खुलकर बोलने के अंदाज के लिए जानी जाती है. पिछले कुछ समय से उनका नाम बाबा रामदेव के साथ हुई बयानबाजी को लेकर चर्चा में था. लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर कंगना के एक पोस्ट ने इस पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है.


By: Shristi S | Published: August 28, 2026 4:36:25 PM IST

रक्षाबंधन पर कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर खास संदेश - Photo Gallery
1/6

रक्षाबंधन पर कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर खास संदेश

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा कि त्योहार का दिन होता है सब भूल चूक मांफ करने के लिए. मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए.

कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को बड़े भाई के तौर पर किया संबोधन - Photo Gallery
2/6

कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को बड़े भाई के तौर पर किया संबोधन

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में बाबा रामदेव को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वह रक्षाबंधन के मौके पर उनकी भेजी मिठाई और भाई का स्नेह दोनों स्वीकार करती हैं. उन्होंने रामदेव के लिए लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की.

कंगना रनौत को राखी का तोहफा भेजना चाहते थे रामदेव - Photo Gallery
3/6

कंगना रनौत को राखी का तोहफा भेजना चाहते थे रामदेव

रक्षाबंधन पर बाबा रामदेव ने भी कंगना के साथ पुराने मतभेद खत्म करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि वह एक्ट्रेस के लिए मिठाई और तोहफा भेजना चाहते हैं. उनका कहना था कि किसी भी मतभेद को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है.

नफरत और दुश्मनी नहीं होनी चाहिए- बाबा रामदेव - Photo Gallery
4/6

नफरत और दुश्मनी नहीं होनी चाहिए- बाबा रामदेव

मीडिया से बातचीत में रामदेव ने कहा कि समाज में नफरत या दुश्मनी के बजाय संवाद को महत्व दिया जाना चाहिए. उन्होंने संकेत दिया कि कंगना के साथ जो भी कड़वाहट थी, उसे अब पीछे छोड़ दिया गया है. उन्होंने उनसे फोन पर बात करने की इच्छा भी जताई.

कंगना रनौत ने भाई संग मनाया रक्षाबंधन - Photo Gallery
5/6

कंगना रनौत ने भाई संग मनाया रक्षाबंधन

राखी के दिन कंगना रनौत ने अपने भाई के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मेरे प्यारे भाई, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह प्रेम का बंधन जो मैंने तुम्हारे हाथ पे बांधा है यह सदा तुम्हारी रक्षा करे, तुम हमारे माता-पिता की सेवा करो, कुल की गरिमा बढ़ाओ, पत्नी का सदा कल्याण करो, संतान की हमेशा रक्षा करो, और सदा जीवन से संतुष्ट रहो. मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं, मेरे लिए तुम मेरे माता-पिता की छवि हो तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले.

कंगना का फिल्मी करियर - Photo Gallery
6/6

कंगना का फिल्मी करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में भारत भाग्य विधाता में नजर आई थीं. फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित बताई गई थी, लेकिन सिनेमाघरों में इसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली. बाद में फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया गया.