तंगहाली में बीता शुरुआती जीवन, पानी पीकर करते थे गुजारा; एक-एक पैसे के लिए था संघर्ष, आज 80 करोड़ के हैं मालिक
Rajkummar Rao Birthday: राजकुमार राव आज सिनेमाई दुनिया के जाने-माने और बेहद टैलेंटेड अभिनेताओं में शुमार हैं. लेकिन उनके जीवन में एक वक्त था जब वह एक-एक पैसे के लिए जद्दोजहद करते थे. कभी-कभी तो उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं होता था, तो वह पानी पीकर गुजारा करते थे. लेकिन आज एक्टर के पास कई करोड़ रुपये की दौलत है और वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है. आइए अभिनेता के जीवन के स्ट्रगल को जानते हैं.
राजुकमार राव का असली नाम क्या है?
राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुड़गांव (अब गुरुग्राम) के प्रेम नगर में राज कुमार यादव के रूप में हुआ था. उनका बचपन एक साधारण परिवार में बीता. उनके परिवार में दो बड़े भाई-बहन और तीन चचेरे भाई-बहन भी थे. राजकुमार राव के पिता सत्य प्रकाश यादव हरियाणा के राजस्व विभाग में सरकारी कर्मचारी थे, जबकि उनकी मां कमलेश यादव गृहिणी थीं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले राजकुमार ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई.
मुंबई में शुरू हुआ असली संघर्ष
राजकुमार राव के अंदर शुरुआती जीवन से एक्टिंग के प्रति गहरा लगाव था. वह मनोज बाजपेयी से बहुत प्रभावित था. FTII, पुणे से अपनी पढ़ाई पूरी की करने के बाद एक्टर बनने का सपना लिए राजुकमार राव सपनों की नगरी मुंबई आ गए. लेकिन यहां उनके लिए जीवन बिताना आसान नहीं था. और यहां उनका असली संघर्ष शुरू होता है.
पानी पीकर करना पड़ता था गुजारा
अभिनेता राजकुमार राव के पास मुंबई में शुरुआत में काम नहीं था. इसलिए उनके पास पैसों की भी तंग थी. उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया कि उन्हें 12 रुपये में पेट भरना पड़ता था. और कभी -कभी तो सिर्फ पानी पीकर गुजारा करना पड़ता था. साल 2009 के आस-पास की बात है जब वो एक दिन में 10-10 जगहों पर ऑडिशन दिया करते थे.
अकाउंट में बचे थे मात्र 18 रुपये
राजकुमार राव ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बताया था कि मुंबई में करियर बनाने के दौरान एक समय ऐसा भी था जब उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ़ 18 रुपये बचे थे, और ज़्यादातर समय वे लंच नहीं कर पाते थे. और भूख मिटाने के लिए पार्ले-जी बिस्किट का पैकेट और फ्रूटी ही खाते थे. साथ ही, उन्होंने अपनी मां को सपोर्ट करने का श्रेय दिया, क्योंकि जरूरत पड़ने पर वे उन्हें एक्स्ट्रा पैसे भेजती थीं.
दोस्त से मांगा खाना
राजकुमार राव ने उस दिन के बारे में बताया जब उनके पास सिर्फ 18 रुपये बचे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि खाने का इंतज़ाम कैसे करें. उन्होंने बताया कि उन्होंने FTII में अपने कई बैचमेट्स को फ़ोन किया और पूछा कि क्या वे उन्हें रात के खाने के लिए कुछ खाना दे सकते हैं. इसके बाद उन्हें कुछ खाने को मिला.
कब किया डेब्यू?
राजकुमार राव ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' (2010) में एक छोटी भूमिका से की और 'सिटीलाइट्स', 'शाहिद' जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के जरिए प्रसिद्धि हासिल की. खबरों के अनुसार, अभिनेता की डेब्यू फीस 11,000 रुपये थी.
राजकुमार राव की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता की कुल संपत्ति लगभग 81 करोड़ रुपये है. साल 2022 में, राजकुमार राव ने मुंबई के जुहू इलाके में 44 करोड़ रुपये का ट्रिपलेक्स खरीदकर रियल एस्टेट में अपना सबसे बड़ा कदम उठाया. उनका जुहू स्थित आवास "ग्रीन एकर्स" कॉम्प्लेक्स की 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर है.