• Home>
  • Gallery»
  • कम उम्र में शादी करना पड़ा भारी, पहले डूबा करियर, फिर उजड़ गया घर, भारतीय क्रिकेटर की दर्दनाक कहानी

कम उम्र में शादी करना पड़ा भारी, पहले डूबा करियर, फिर उजड़ गया घर, भारतीय क्रिकेटर की दर्दनाक कहानी

Rahul Chahar Love Story: भारतीय स्पिनर राहुल चाहर आज 4 अगस्त को 27 साल के हो गए हैं. उनका जन्म साल 1999 में राजस्थान के भरतपुर में हुआ था. वह भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चचेरे भाई हैं. वे दोनों ही भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं. हालांकि राहुल चाहर का इंटरनेशनल करियर लंबा नहीं रहा. वह अभी तक भारत के लिए सिर्फ 7 मैच ही खेल पाए हैं. पिछले कई सालों से ही राहुल चाहर टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. राहुल चाहर का करियर बर्बाद होने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी शादी है. दरअसल, राहुल चाहर ने सिर्फ 22 साल की उम्र में शादी रचा ली थी, जो उनके करियर की सबसे बड़ी भूल साबित हुई.


By: Ankush Upadhayay | Published: August 4, 2026 12:44:02 PM IST

राहुल चाहर और उनकी गर्लफ्रेंड. - Photo Gallery
1/8

20 की उम्र में सगाई

भारतीय स्पिनर राहुल चाहर ने बेंगलुरु की रहने वाली फैशन डिजाइनर ईशानी जौहर से शादी रचाई है. वे दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे. करीब 6-7 साल तक डेटिंग के बाद राहुल और ईशानी ने साल 2020 में शादी रचाई.

राहुल चाहर की शादी. - Photo Gallery
2/8

गोवा में रचाई शादी

सगाई के 2 साल बाद सिर्फ 22 साल की उम्र में राहुल चाहर ने ईशानी जौहर से शादी रचाई. उन दोनों गोवा में में एक बेहद आलीशान समारोह में पारंपरिक रीति-रिवादों के साथ शादी की, जिसमें उनके साथी क्रिकेटर्स और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए.

राहुल चाहर और ईशानी जौहर का तलाक. - Photo Gallery
3/8

4 साल में टूटी शादी

राहुल चाहर और ईशानी जौहर का शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाई. शुरुआती 2 साल अच्छे से बीते, लेकिन फिर उन दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए. इसके चलते फरवरी 2026 में उन दोनों का तलाक हो गया. इसके लिए राहुल को करीब 15 महीनों तक कोर्ट की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा.

भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर. - Photo Gallery
4/8

राहुल ने मानी अपनी गलती

राहुल चाहर ने माना कि कम उम्र में शादी करने की उनकी सबसे बड़ी भूल थी. वह खुद के करियर और जीवन को संभाल नहीं पाए. इसके चलते उन्होंने ईशानी जौहर से तलाक लिया और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की.

राहुल चाहर का टीम इंडिया से कटा पत्ता. - Photo Gallery
5/8

टीम इंडिया से हुए बाहर

शादी से पहले साल 2019 में राहुल चाहर ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. साथ ही वह साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे. हालांकि पारिवार से जुड़ी समस्याओं और खराब फॉर्म की वजह से वह टीम इंडिया से बाहर हो गए और फिर कभी वापसी नहीं कर पाए.

राहुल चाहर का आईपीएल में प्रदर्शन. - Photo Gallery
6/8

IPL में भी गिरा भाव

राहुल चाहर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया और 2019-2020 में ट्रॉफी जीती. इसके बाद उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा, लेकिन उनका फॉर्म नीचे गिरता चला गया. पंजाब किंग्स के लिए 3 सीजन में राहुल चाहर कुछ कमाल नहीं कर पाए.

राहुल चाहर आईपीएल. - Photo Gallery
7/8

CSK में पहुंचे राहुल

आईपीएल 2026 में राहुल चाहर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला. इससे पहले वह आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. वहां पर भी सिर्फ 1 मैच खेलने को मौका मिला था.

राहुल चाहर का करियर. - Photo Gallery
8/8

राहुल चाहर का करियर

राहुल चाहर ने भारत के लिए 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7 विकेट लिए हैं, जबकि एक वनडे मैच में 3 विकेट चटकाए हैं. वहीं, आईपीएल में राहुल चाहर ने 80 मैचों में 75 विकेट अपने नाम किए हैं.