फौजी बनने का सपना टूटा, फिल्मों में आजमाई किस्मत; आज बॉलीवुड का बड़ा सितारा है ये अभिनेता
R Madhavan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आर. माधवन आज 01 जून को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. अभिनेता अपनी शानदार अदाकारी और डायलॉग्स से दर्शकों को दीवाना बना लेते हैं. एक्टर पहले फौज में जाना चाहते थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था. आज वह सिनेमाई दुनिया का जाना पहचाना नाम है. चलिए एक नजर डालते हैं आर माधवन के करियर पर.
आर माधवन का जन्म कब हुआ?
आर माधवन का जन्म 1 जून 1970 को जमशेदपुर, बिहार (अब झारखंड ) में हुआ था. उनके पिता, रंगनाथन, टाटा स्टील में एक प्रबंधन कार्यकारी थे और उनकी माता, सरोजा, बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक थीं.
NCC में चुने गए
सिनेमा जगत में आने से पहले, अनुशासन और सेवा ने माधवन के शुरुआती जीवन को आकार दिया. अभिनेता ने बताया था कि सेना के प्रति उनका आकर्षण स्कूल और कॉलेज के दिनों में ही शुरू हो गया था, जब वे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सक्रिय सदस्य बने.
सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट चुने गए
आर माधवन अपनी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के कारण अपने साथियों के बीच खास पहचान बनाने में सफल रहे. उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट चुना गया था.
ब्रिटिश सेना में ट्रेनिंग ली
आर माधवन भारत के उन चुनिंदा आठ एनसीसी कैडेटों में शामिल थे, जिन्हें प्रशिक्षण के लिए इंग्लैंड भेजा गया था. वहां उन्होंने ब्रिटिश सेना, रॉयल नेवी और रॉयल एयर फोर्स के साथ ट्रेनिंग ली. इस अनुभव ने सेना के प्रति उनकी रुचि को और बढ़ाया और भारतीय सेना में शामिल होने का उनका सपना और मजबूत हो गया.
उम्र की वजह से सेना में जाने से चूके
भारत लौटने के बाद माधवन ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आवेदन किया, लेकिन उनकी उम्र तय सीमा से छह महीने ज्यादा थी. इसी वजह से उनका आवेदन खारिज कर दिया गया. सेना के नियमों में कोई छूट नहीं थी. इस तरह फौजी बनने का उनका वर्षों पुराना सपना अधूरा रह गया और उन्हें अपने करियर के लिए नया रास्ता चुनना पड़ा.
फिल्मी दुनिया में कमाया नाम
आर माधवन ने टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत की, फिर तमिल सिनेमा में 'अलायपायुथे' से उन्हें बड़ी सफलता मिली. हिंदी सिनेमा में उनकी पहचान 'रहना है तेरे दिल में' से बनी, जो बाद में एक कल्ट क्लासिक बन गई.
इन फिल्मों में किया काम
अभिनेता ने अपने करियर में 'रंग दे बसंती', 'गुरु' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने खुद को फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में स्थापित किया.
धुरंधर में निभाई जबरदस्त भूमिका
हाल ही में आर माधवन फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने आमिर खान की 'दंगल' और प्रभास की 'सालार' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया.