कौन हैं पूर्णिमा तिवारी? ‘हनुमान अंश’ में रामबेटी बनकर छाईं, नीम करोली बाबा की पत्नी का निभाया किरदार
Purnima Tiwari in Hanuman Ansh: इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म ‘हनुमान अंश’ छाई हुई, जिसमें नीम करोली बाबा के जीवन को दिखाया गया है. इस फिल्म ने रिलीज के वक्त मात्र लाखों में कमाई की थी. लेकिन अब यह करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. फिल्म में नीम करोली बाबा की पत्नी की भूमिका पूर्णिमा तिवारी ने निभाई है. उनके अभिनय की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में.
रामबेटी शर्मा की निभाई भूमिका
फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की पत्नी का किरदार पूर्णिमा तिवारी निभाया है, जो फिल्म में रामबेटी शर्मा के रोल में हैं. उनके एक्टिंग की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. उनका यह किरदार कहानी में एक भावनात्मक गहराई जोड़ता है, क्योंकि फिल्म बाबा के जीवन के शुरुआती दौर से लेकर उनके आध्यात्मिक मार्ग को पूरी तरह अपनाने से पहले के रामबेटी के सफर को दर्शाती है.
कौन हैं पूर्णिमा तिवारी?
हनुमान अंश फिल्म से चर्चित पूर्णिमा तिवारी एक टेलीविजन अभिनेत्री हैं जो कई टीवी शो, वेब सीरीज और फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं. हनुमान अंश से पहले , वह एकता कपूर के यूट्यूब शो प्यार की राहें में दिखाई दी थीं.
इन शोज में किया काम
पूर्णिमा तिवारी 'गुम है किसी के प्यार में' और 'छूना' जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उनके फिल्मी करियर की बात करें तो वह लकीरें, हुरदंग और रात अकेली है जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
पूर्णिमा ने भले ही पर्दे पर अब तक कई पारंपरिक किरदार निभाए हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी अभिनेत्री के एक बिल्कुल अलग अंदाज से रूबरू कराती है. वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं, जहां उनके 73 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
फिल्म का कुल कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' ने 25 दिनों में 53.43 करोड़ रुपये कमाए हैं और वर्तमान में सिनेमाघरों में चल रही है.