हॉट अवतार में प्रियंका चोपड़ा, बिकिनी पहन पूल में लगाई आग, पति निक ने खींची कातिलाना फोटोज
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा यानी देसी गर्ल अपनी शादीशुदा जिंदगी काफी एंजॉय कर रही हैं. वे एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही खुशमिजाज पत्नी और शानदार मां भी हैं, वे अपने काम और परिवार दोनों को बखूबी संभालती हैं और समय भी देती हैं.
मदर्स डे पर निक जोनस का पोस्ट
उनके पति निक जोनस भी अपनी पत्नी को हमेशा स्पेशल फील कराते हैं. हाल ही में मदर्स डे के मौके पर निक जोनस ने अपनी लेडी लव यानी प्रियंका चोपड़ा के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया.
प्रियंका मालती का खूबसूरत बॉन्ड
इस पोस्ट में उन्होंने प्रियंका और मालती की कुछ खूबसूरत सी फोटोज शेयर कीं, जिसमें मां बेटी का खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिला. एक फोटो में दोनों साथ बैठी हुई हैं.
बेटी के साथ पूल में मजे करती नजर आईं प्रियंका
वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका येलो बिकिनी पहने बेटी मालती के साथ पूल में मजे करती नज़र आ रही हैं. वहीं प्रियंका के पति निक दोनों की तस्वीरें खींचते नज़र आ रहे हैं.
पोस्ट का कैप्शन
इन फोटोज को पोस्ट करते हुए निक ने प्रियंका के लिए खूबसूरत सी कुछ लाइनें लिखीं. उन्होंने लिखा, 'आप हमारे पंखों की उड़ान हो और मदर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.
फैंस को पसंद आई निक की पोस्ट
प्रियंका के लिए निक की ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है. कुछ लोग उन्हें बेस्ट हस्बैंड बता रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे पार्टनर की कामना कर रहे हैं. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में निक और प्रियंका को भरपूर प्यार मिल रहा है.