• Home>
  • Gallery»
  • Price Hike From 1st August 2026 : 1 अगस्त से महंगाई का तूफान! LPG से लेकर कार तक सब महंगा, चेक करें पूरी लिस्ट

Price Hike From 1st August 2026 : 1 अगस्त से महंगाई का तूफान! LPG से लेकर कार तक सब महंगा, चेक करें पूरी लिस्ट

Price Hike From 1st August 2026 : 1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ सकता है. एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों से लेकर तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, क्रेडिट कार्ड और कारों की कीमतों तक कई अहम बदलाव लागू होंगे. ऐसे में जानिए 1 अगस्त से क्या-क्या बदलने वाला है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा.


By: Preeti Rajput | Published: July 31, 2026 3:46:36 PM IST

LPG rules 2026 - Photo Gallery
1/5

LPG सिलेंडर के नए दाम

हर महीने की तरह 1 अगस्त को तेल कंपनियां IOCL, HPCL और BPCL एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी करेंगी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए इस बार एलपीजी सिलेंडर महंगा हो सकता है.

10 रुपये का टिकट और 500 का जुर्माना... ट्रेन का इंतजार करने पर टीटी ने काटा चालान, वीडियो देख भड़के लोग बोले- 'रेलवे भी दे लेट लतीफी का हर्जाना.. - Photo Gallery
2/5

तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. अब टिकट बुकिंग के दौरान बायोमेट्रिक डिजिटल टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा. इसका मकसद फर्जी बुकिंग और एजेंटों की धांधली पर रोक लगाना है.

Price Hike From 1st August 2026 : 1 अगस्त से महंगाई का तूफान! LPG से लेकर कार तक सब महंगा, चेक करें पूरी लिस्ट - Photo Gallery
3/5

क्रेडिट कार्ड के नियम बदलेंगे

कई बैंक 1 अगस्त से अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव कर सकते हैं. इसमें सर्विस फीस, रिवॉर्ड पॉइंट और अन्य सुविधाओं से जुड़े नियम शामिल हैं. नए नियम लागू होने के बाद रिवॉर्ड पॉइंट कमाना पहले के मुकाबले मुश्किल हो सकता है.

TV Price Drops - Photo Gallery
4/5

इलेक्ट्रॉनिक सामान हो सकता है महंगा

टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं. इसकी वजह अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की बढ़ती लागत बताई जा रही है.

EV vs Petrol vs Diesel vs CNG vs Hybrid Cars - Photo Gallery
5/5

कार खरीदना पड़ सकता है महंगा

1 अगस्त से कई ऑटो कंपनियां अपनी कारों की कीमतें बढ़ा सकती हैं. मारुति सुजुकी कुछ मॉडल्स के दाम 30,000 रुपये तक बढ़ाने की तैयारी में है. वहीं होंडा कार्स इंडिया और मर्सिडीज-बेंज भी कीमतों में बदलाव कर सकती हैं. टाटा मोटर्स और महिंद्रा पहले ही अपने कुछ मॉडल्स के दाम बढ़ा चुकी हैं.