Politicians Inter Religion Marriages: किसी के घर आई हिंदू बहू, किसी के मुस्लिम दामाद; इन नेताओं ने बेटा-बेटी के लिए तोड़ी धर्म की दीवार
Politicians Inter Religion Marriages: आपने बॉलीवुड में ऐसी कई शादियां देखी होंगी जो अलग धर्म में हुई हैं. कोई हिंदू एक्ट्रेस तो कोई मुस्लिम एक्टर; शाहरुख से लेकर करीना कपूर तक ने इंटरफेथ मैरिज की है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे राजनेताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने बेटे-बेटियों की शादी किसी और धर्म में की है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारतीय राजनीति में ‘लव जिहाद’ का मुद्दा अक्सर विवाद की वजह बनता है. वहीं नेता अपने बच्चों की शादी के मामले में धर्म को आड़े नहीं आने देते. यहाँ हम ऐसे ही कुछ नेताओं के बारे में बता रहे हैं जिनके परिवारों ने दूसरे धर्मों के दामाद या बहू का स्वागत किया है.
रामलाल गुप्ता
प्रमुख बीजेपी नेता रामलाल गुप्ता की भतीजी श्रेया गुप्ता ने फैज़ान करीम को अपने पति के रूप में चुना. रामलाल गुप्ता ने अपने मुस्लिम दामाद को अपनाया और शादी में जोड़े को आशीर्वाद दिया.
सुब्रमण्यम स्वामी
वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी के भी एक मुस्लिम दामाद हैं; उनकी बेटी सुहासिनी हैदर की शादी नदीम हैदर से हुई है. जब स्वामी को इस बात पर ट्रोल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बेटियों, गीतांजलि और सुहासिनी, को 21 साल की उम्र के बाद अपने फैसले खुद लेने के लिए तैयार किया था.
फारूक अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के एक हिंदू दामाद हैं. उनकी बेटी सारा अब्दुल्ला ने राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट से शादी की.
मुख्तार अब्बास नकवी
बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी और बहू दोनों हिंदू हैं. उनकी पत्नी का नाम सीमा नकवी है, और उनके बेटे अरशद ने भी एक हिंदू पत्नी चुनी; उनकी बहू का नाम सुमना नकवी है.
उर्मिला मातोंडकर
इसके अलावा अभिनेत्री और पूर्व कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर भी हैं, हालाँकि अब वह राजनीति से दूर हो चुकी हैं. 3 मार्च 2016 को उन्होंने कश्मीरी व्यवसायी मोहसिन अख्तर मीर से शादी की, जो उनसे उम्र में दस साल छोटे हैं.
नुसरत जहां
TMC नेता और अभिनेत्री नुसरत जहां ने भी एक हिंदू व्यवसायी निखिल जैन से शादी की थी; हालाँकि, हाल ही में इस जोड़े ने अलग होने का फैसला किया.