• Home>
  • Gallery»
  • PBKS vs MI: क्या मुंबई बिगाड़ेगी पंजाब का खेल… धर्मशाला में कौन मारेगा बाजी? पिच रिपोर्ट समेत सारी डिटेल्स

PBKS vs MI: क्या मुंबई बिगाड़ेगी पंजाब का खेल… धर्मशाला में कौन मारेगा बाजी? पिच रिपोर्ट समेत सारी डिटेल्स

PBKS vs MI Match Report: IPL 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी. यह मुकाबला गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला के HPCA मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो गई है. पंजाब किंग्स पिछले 4 मुकाबले हारकर आ रही है. ऐसे में एक और हार पंजाब का खेल बिगाड़ सकती है. वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की रेस खत्म हो चुकी है. ऐसे में मुंबई इंडियंस खुलकर खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…


By: Ankush Upadhayay | Published: May 13, 2026 11:13:16 PM IST

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस. - Photo Gallery
1/7

कब-कहां खेला जाएगा मैच?

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच 14 मई यानी गुरुवार को होने वाला है. यह मुकाबला धर्मशाला के मैदान में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड. - Photo Gallery
2/7

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों पर नजर डालें, तो दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई देती है. दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 18 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं, जबकि मुंबई ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

पिच रिपोर्ट. - Photo Gallery
3/7

पिच रिपोर्ट

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां पर काली मिट्टी की पिच है, जिस पर उछाल मिलती है. इससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं. साथ ही यह मैदान ऊंचाई पर है, जिसके चलते गेंद हवा में हरकत भी करती है. ऐसे में गेंदबाजों को भी मदद मिलती है.

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों का हाल. - Photo Gallery
4/7

प्वाइंट्स टेबल में कहां दोनों टीमें?

प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो पंजाब किंग्स 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ चौथे नंबर पर हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 8 हार के साथ 9वें पायदान पर मौजूद हैं.

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स. - Photo Gallery
5/7

कहां देख सकेंगे मैच?

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा फैंस JioHotsar की एप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI. - Photo Gallery
6/7

MI की संभावित प्लेइंग XI

रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह. (इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा)

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI. - Photo Gallery
7/7

PBKS की संभावित प्लेइंग XI

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टॉयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यान्सन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर. (इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह)