• Home>
  • Gallery»
  • कभी इश्क में डूबे थे पवन सिंह और अक्षरा सिंह, फिर क्यों बन गए एक-दूसरे के दुश्मन? जानिए इनकी लव स्टोरी

कभी इश्क में डूबे थे पवन सिंह और अक्षरा सिंह, फिर क्यों बन गए एक-दूसरे के दुश्मन? जानिए इनकी लव स्टोरी

Akshara Singh-Pawan Singh Love Story: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार से मशहूर अभिनेता पवन सिंह और अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक समय एक-दूसरे के लिए जान छिड़कते थे. दोनों की प्रेम कहानी की खूब चर्चा हुआ करती थी. लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए. आइए जानते हैं इनकी लव स्टोरी. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: August 30, 2026 1:27:08 PM IST

akshara singh and pawan singh - Photo Gallery
1/6

शूटिंग सेट में हुई थी मुलाकात

बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात शूटिंग सेट पर हुई, जहां से इनकी दोस्ती शुरू हुई. फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

akshara singh - Photo Gallery
2/6

एक्ट्रेस ने खुद स्वीकारी थी डेटिंग वाली बात

एक वक्त था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा थी. उनकी कई फिल्में हिट रहीं और दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं. उस दौर में अक्षरा ने खुद पवन को डेट करने की बात स्वीकार की थी.

akshara singh - Photo Gallery
3/6

अक्षरा सिंह रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं

बताया जाता है कि अक्षरा सिंह पवन सिंह को लेकर काफी गंभीर थीं. वह इस रिश्ते को लेकर बेहद संजीदा थीं और दोनों के साथ अपने भविष्य को लेकर भी कई सपने देख चुकी थीं. बात तो यहां तो उड़ी थी कि दोनों शादी करने वाले हैं.

akshara singh - Photo Gallery
4/6

पवन सिंह की दूसरी शादी को लेकर हैरान हो गई थीं अक्षरा

इसी बीच पवन सिंह की दूसरी शादी की खबर सामने आई, जिसने अक्षरा सिंह को बड़ा झटका दिया. ज्योति सिंह से पवन की शादी की खबर सुनकर अक्षरा भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित हुई थीं. हालांकि, उस दौर को लेकर यह भी दावा किया जाता रहा कि पवन सिंह कथित तौर पर अक्षरा और ज्योति सिंह, दोनों के साथ रिश्ते में थे.

akshara singh - Photo Gallery
5/6

दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

रिश्ते में दरार के बाद पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच विवाद खुलकर सामने आया. दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए और सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर बयान दिए. हालात ऐसे बिगड़े कि कभी प्यार के लिए मशहूर यह जोड़ी बाद में एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी नजर आई.

akshara singh - Photo Gallery
6/6

पवन सिंह पर मारपीट का लगाया था आरोप

एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया था कि वह पवन सिंह से बेहद प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन पवन शादी के लिए तैयार नहीं थे. उनकी दूसरी शादी की खबर भी अक्षरा के लिए चौंकाने वाली थी. अक्षरा ने यह भी आरोप लगाया था कि एक फिल्म की शूटिंग के बाद पवन ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की. इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी.