• Home>
  • Gallery»
  • भाई की पिस्टल से खुद को मारना चाहते थे पवन कल्याण, 2 शादी के बाद खूबसूरत रशियन पर हारे दिल, आज हैं राजनीति में बड़ा नाम

भाई की पिस्टल से खुद को मारना चाहते थे पवन कल्याण, 2 शादी के बाद खूबसूरत रशियन पर हारे दिल, आज हैं राजनीति में बड़ा नाम

Pawan Kalyan Birthday: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण अभिनय की दुनिया के अलावा राजनीति की दुनिया का भी बड़ा नाम हैं. एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहे हैं. आपको बता दें कि एक समय ऐसा था कि अभिनेता सुसाइड करना चाहते थे. आखिर क्या था उसके पीछे का कारण. चलिए जानते हैं सबकुछ. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: September 2, 2026 12:22:33 PM IST

Pawan kalyan - Photo Gallery
1/6

पवन कल्याण का कहां हुआ था जन्म?

पवन कल्याण का जन्म 2 सितंबर 1971 को आंध्र प्रदेश के बापटला में हुआ था. उनका असली नाम कोनिडेला कल्याण कुमार है. उनके पिता का नाम कोनिडेला वेंकट राव और मां का नाम अंजना देवी है. उनके पिता आबकारी विभाग में पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थे, जिसके चलते उनका कई जगहों पर तबादला होता रहता था.

Pawan kalyan name history - Photo Gallery
2/6

क्या है पवन कल्याण के नाम के पीछे की कहानी?

पवन कल्याण का असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू है. कराटे में ब्लैक बेल्ट पवन ने एक मार्शल आर्ट प्रेजेंटेशन के दौरान अपने नाम में ‘पवन’ जोड़ लिया था. इसके बाद वह फिल्मों में भी पवन कल्याण नाम से पहचाने जाने लगे.

Pawan kalyan - Photo Gallery
3/6

खुद को भाई की पिस्टल से गोली मारना चाहते थे पवन कल्याण

पवन कल्याण को एक समय अस्थमा के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया और डिप्रेशन में चले गए. तनाव के बीच उन्होंने अपने भाई चिरंजीवी की लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार ने समय रहते उन्हें बचा लिया. इस बात का जिक्र उन्होंने ‘अनस्टॉपेबल सीजन 2’ में बताया था. लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया.

pawan kalyan - Photo Gallery
4/6

कब की एक्टिंग करियर की शुरुआत?

पवन कल्याण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म ‘अक्कड़ा अम्माई इक्कड़ा अब्बायी’ से की थी. ईवीवी सत्यनारायण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सुप्रिया यारलागड्डा नजर आई थीं. फिल्म का निर्माण अल्लू अरविंद ने गीता आर्ट्स के बैनर तले किया था.

Pawan kalyan russian wife - Photo Gallery
5/6

रशियन लड़की से रचाई तीसरी शादी

पवन कल्याण ने अपन जीवन में अभी तक कुल 3 शादियां की हैं. एक्टर की पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से हुई थी. इसके 11 साल बाद उनका 2008 में तलाक हो गया था, लेकिन दोनों 1999 से ही अलग रह रहे हैं. नंदिनी से तलाक लेने के बाद अभिनेता अपनी को-एक्ट्रेस रेनु देसाई के करीब आ गए और 2008 से शादी रचा ली थी. चार साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली. इसके बाद पवन कल्याण फिल्म 'तीन मार' की शूटिंग के वक्त रशियन मॉडल ऐना लेजनेवा के करीब आ गए थे. दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और फिर उन्होंने साल 2013 में शादी कर ली थी.

Pawan kalyan - Photo Gallery
6/6

उप मुख्यमंत्री बने पवन कल्याण

पवन कल्याण ने 2008 में बड़े भाई चिरंजीवी की पार्टी ‘प्रजा राज्यम’ से राजनीति में कदम रखा. साल 2014 में उन्होंने अपनी पार्टी जनसेना बनाई, जिसने बाद में बीजेपी से गठबंधन किया. साल 2024 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनसेना ने 21 सीटों पर चुनाव लड़कर सभी सीटें जीतीं. इसके बाद पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने.