पाकिस्तान के वो क्रिकेटर, जिन्होंने अपनी बेगम को दिया ‘धोखा’, 1-2 नहीं रचाई 3-3 शादी
Pakistan Cricketers 3 Marriages: पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जो अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे. ये क्रिकेटर्स अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहे, क्योंकि इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने 1-2 नहीं, बल्कि 3-3 शादी रचाई. ऐसे में आज हम आपको उन 3 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 1 से ज्यादा शादी रचाई. देखें लिस्ट…
शोएब मलिक ने की 3 शादियां
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शोएब मलिक का है. शोएब मलिक ने एक-दो नहीं, बल्कि 3 शादियां रचाई हैं. उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी की है.
भारतीय खिलाड़ी से भी था रिश्ता
शोएब मलिक ने साल 2002 में आयशा सिद्दीकी से पहली शादी की थी. आयशा से तलाक होने के बाद शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से निकाह किया. हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2024 में शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक हो गया.
इमरान खान की भी 3 बीवियां
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने भी 3 शादियां की हैं. उन्होंने साल 2018 में बुशरा बीबी से तीसरी शादी रचाई. बुशरा बीबी एक आध्यात्मिक गुरु हैं.
इमरान खान की पहली दो पत्नियां
इमरान खान ने पहली बार ब्रिटेन की सोशल वर्कर जेमिमा गोल्डस्मिथ से साल 1995 में शादी की थी. यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और उन दोनों को साल 2004 में तलाक हो गया. इसके बाद साल 2015 में इमरान खान ने ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान से दूसरी शादी की, लेकिन सिर्फ 9 महीने में उनकी शादी टूट गई.
मोहसिन खान ने भारतीय एक्ट्रेस को दिया तलाक
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहसिन खान ने भी साल 1983 में भारतीय एक्ट्रेस नीना रॉय से शादी रचाई थी. नीना रॉय ने मोहसिन से शादी करने के लिए अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था, लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई. इसके बाद नीना रॉय ने फिर शादी नहीं रचाई. हालांकि कहा जाता है कि मोहसिन खान ने नीना से तलाक के बाद 2 और शादियां कीं.