इस सप्ताह लगेगा मनोरंजन का मेला, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 बेहतरीन फिल्में और सीरीज, बना लें वीकेंड का प्लान
OTT Release this Week: अगस्त के महीने में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला लगने वाला है. ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज होने वाली हैं. अगर आप क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस के साथ ही वॉर ड्रामा, फैमिली स्टोरी और इमोशनल लव स्टोरी देखना चाहते हैं, तो ये वीकेंड आपके लिए खास होने वाला है. ऐसे में आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस वीकेंड इन सीरीज और फिल्मों को देखने के लिए प्लान बना सकते हैं.
मैं वापस आऊंगा
थिएटर में जबरदस्त कमाई और प्रशंसा हासिल करने के बाद इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अब ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना समेत तमाम एक्टर्स नजर आए थे. ये फिल्म 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.
ऑपरेशन सफेद सागर
7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर ऑपरेशन सफेद सागर भी रिलीज होने वाली है. ये एक वॉर ड्रामा वेब सीरीज है. इस सीरीज में जिम्मी शेरगिल और सिद्धार्थ जैसे कलाकार नजर आएंगे. ये एक देशभक्ति और मिलिट्री के ऑपरेशन पर बेस्ड सीरीज है.
लेनिन
अखिल अक्कीनेनी स्टारर लेनिन फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. फिल्म पहले थिएटर्स पर रिलीज हुई थी, जिसने अच्छा प्रदर्शन किया. अब ये 7 अगस्त को जी5 पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में जिन लोगों को साउथ की फिल्में देखना पसंद है. ये सीरीज उनके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है.
उयिर
अगर आप क्राइम और इन्वेस्टिगेशन वाली कहानियां पसंद करते हैं, तो आपको मलयालम फिल्म उयिर जरूर देखनी चाहिए. एम. पद्मकुमार की डायरेक्ट की गई ये फिल्म सस्पेंस और रहस्यमयी होने वाली है, जो आपको काफी पसंद आएगी. ये सीरीज 4 अगस्त जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है.
स्टार्लिंग प्वाइंट
अगर आप इंग्लिश वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो 5 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्टार्लिंग प्वाइंट रिलीज होने वाली है. ये एक ऐसे पिता की कहानी है, जो जुड़वा बच्चों को गोद लेता है. इसके बाद सीरीज में इमोशनल और चैलेंजिंग सिचुएशन्स देखने को मिलने वाली हैं.