• Home>
  • Gallery»
  • 6 से 12 जुलाई तक लगेगा एंटरटेनमेंट का महा तड़का, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और सीरीज, ओटीटी पर यहां होंगी रिलीज

6 से 12 जुलाई तक लगेगा एंटरटेनमेंट का महा तड़का, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और सीरीज, ओटीटी पर यहां होंगी रिलीज

New OTT Release This Week: अगर आप फिल्म और सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आने वाला सप्ताह आपके लिए बेहद खास होने वाला है. 6 से 12 जुलाई के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 11 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इसमें पेद्दी, इक्का, आई एम नॉट अफ्रेड, नथिंग टू लूज, लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी समेत तमाम सीरीज और फिल्में मौजूद हैं. 


By: Deepika Pandey | Published: July 6, 2026 2:09:51 PM IST

ठुकरा के मेरा प्यार - Photo Gallery
1/8

ठुकरा के मेरा प्यार

10 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रोमांटिक क्राइम थ्रिलर सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार रिलीज होने वाली है. इसके सीजन 2 का एक एपिसोड हर शुक्रवार को नए एपिसोड रिलीज किए जाते हैं. इसकी कहानी प्यार, बदला और जात-पात के इर्द गिर्द घूमती है.

बाल्टी - Photo Gallery
2/8

बाल्टी

10 जुलाई को सोनी लिव पर स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म बाल्टी रिलीज होने वाली है, जो चार कबड्डी के खिलाड़ियों और उन्हें परेशान करने वाले गैंगस्टर्स के आसपास घूमती है.

शिपवेक: नाइटमेयर ऐट सी - Photo Gallery
3/8

शिपवेक: नाइटमेयर ऐट सी

10 जुलाई को शिपवेक: नाइटमेयर ऐट सी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. ये एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है. ये जनवरी 2012 में एक लग्जरी शिप डूबने की घटना को दिखाती है, जिसे कोस्टा कॉनकॉर्डिया आपदा के नाम से जाना जाता है. इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई थी.

लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी सीजन 1 - Photo Gallery
4/8

लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी सीजन 1

लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी सीजन 1, 9 जुलाई रो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है. ये फैमिली स्ट्रगल पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म है. ये कहानी एक इंगॉल्स परिवार की है, जो 1870 से 1890 के दशक में मिनेसोटा के वॉलनट ग्रोव के पास प्लम क्रीक के फार्म में रहते हैं.

नथिंग टू लूज - Photo Gallery
5/8

नथिंग टू लूज

8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर नथिंग टू लूज रिलीज होने वाली है. ये एक फ्रेंच क्राइम फिल्म है. ये जैडा की कहानी है, जो बमुश्किल मां बन पाती है. इसके बाद उसका बेटा बीमार पड़ता है और वो डोनर ढूंढती है, जिसके लिए वो कुछ भी करती है.

आई एम नॉट अफ्रेड - Photo Gallery
6/8

आई एम नॉट अफ्रेड

8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आई एम नॉट अफ्रेड रिलीज होने वाली है. ये एक सस्पेंस और सर्वाइवल मिस्ट्री है. ये कहानी एक 10 साल के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है. इस बच्चे को अपने घर के पास एक जमीन के नीचे एक लड़का मिलता है, जो काफी समय से वहां बंद होता है. वो उस लड़के की मदद करता है और अपनों के खिलाफ तक चला जाता है.

इक्का - Photo Gallery
7/8

इक्का

10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर इक्का रिलीज होने वाली है. ये एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना और दिया मिर्जा अहम भूमिका में नजर आएंगे.

पेद्दी - Photo Gallery
8/8

पेद्दी

9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर पेद्दी रिलीज होने वाली है. ये एक भारतीय तेलुगू फिल्म एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा है. रामचरण स्टारर ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म 9 जुलाई को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.