• Home>
  • Gallery»
  • थिएटर और OTT पर इस हफ्ते आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 3 जुलाई को ये फिल्में हो रहीं रिलीज; देखें लिस्ट

थिएटर और OTT पर इस हफ्ते आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 3 जुलाई को ये फिल्में हो रहीं रिलीज; देखें लिस्ट

Movies Releasing on 3 July: आगामी शुक्रवार यानी 3 जुलाई फिल्मों के दीवानों के लिए बेहद खास होने वाला है. क्योंकि इस दिन 1-2 नहीं, बल्कि 4 फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसे आप सिनेमाघरों और ओटीटी पर देख सकते हैं. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अगर कोई ध्यान खींच रहा है, तो वह है आलिया-शरवरी की ‘अल्फा’ और हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’. जानें रिलीज हो रहीं अन्य फिल्मों के नाम. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: June 30, 2026 2:47:26 PM IST

alpha - Photo Gallery
1/5

अल्फा

शिव रावेल के निर्देशन में बनी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे.

Alpha - Photo Gallery
2/5

अल्फा की कहानी है खास!

'अल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की महिला प्रधान एक्शन फिल्म है. इसकी कहानी दो महिला खुफिया एजेंटों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपने पूर्व मेंटर का सामना करना पड़ता है. यह पूर्व मेंटर पूरे खुफिया नेटवर्क के लिए बड़ा खतरा बन जाता है, जिससे दोनों एजेंट उसे रोकने के मिशन पर निकलती हैं.

Baby Do Die Do - Photo Gallery
3/5

बेबी डू डाई डू

अभिनेत्री हुमा कुरैशी अक्सर एक अलग अंदाज में दर्शकों को सामने आती हैं. इस बार वह फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में एक मूक-बधिर महिला का किरदार निभाती दिखेंगी. वह लोगों को अपने खौफ से परेशान करती दिखेंगी. फिल्म का ट्रेलर देख लोग इसे लेकर उत्साहित हैं. नचिकेत सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा कुरेशी के अलावा सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा नजर आएंगे.

Pritam and Pedro - Photo Gallery
4/5

प्रीतम और पेड्रो

अविनाश अरुण धवारे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. फिल्म में अरशद वारसी, वीर हिरानी, ​​विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी, ​​मोना सिंह, सत्यदीप मिश्रा नजर आएंगे. यह सीरीज इसलिए भी सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि इसके जरिए दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी को भी इंडस्ट्री में लॉन्च किया जा रहा है.

Tavvai - Photo Gallery
5/5

तव्वई

निर्भय जरीवाला और जयेश वृषिराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 जून, 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. फिल्म में अर्पित रांका, भूषण प्रधान, मनोज जोशी, स्पंदना पाली, तृप्ति साहू, बानी अरेजा, कीर्तिका गुप्ता, सुशील सिंह, नीतू पांडे, सतीश बादल नजर आ रहे हैं.