क्या था ऑपरेशन सफेद सागर? इंडियन एयरफोर्स का वो मिशन, जिससे कारगिल युद्ध में मिली जीत
Operation Safed Sagar: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ स्ट्रीम हो रहा है. जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ऑपरेशन सफेद सागर क्या था?
ऑपरेशन सफेद सागर क्या था?
'ऑपरेशन सफेद सागर' भारतीय वायु सेना के उस हवाई अभियान का कोडनेम था जिसने 1999 में भारत को कारगिल युद्ध जीतने में मदद की थी.
ऑपरेशन विजय की सहायता के लिए शुरू किया गया था
यह ऑपरेशन भारतीय सेना के 'ऑपरेशन विजय' की सहायता के लिए शुरू किया गया था और 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद कश्मीर में भारतीय वायु शक्ति का यह पहला बड़े पैमाने पर इस्तेमाल था.
पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर किया मजबूर
'ऑपरेशन सफेद सागर' का समापन 'ऑपरेशन विजय' के साथ हुआ, जब भारत ने कब्जे वाली जगहों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया, जिसके कारण पाकिस्तान को अपनी सेना पीछे हटानी पड़ी.
क्या था भारतीय वायुसेना का योगदान
ऑपरेशन सफेद सागर के दौरान भारतीय वायुसेना का मुख्य योगदान पहाड़ी चोटियोम पर पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर भारतीय सेना का समर्थन करना था.
26 जुलाई को मनाया जाता है कारगिर विजय दिवस
भारत और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई में जान गंवाने वाले 527 सैनिकों की याद और उनके बलिदान के सम्मान में हर साल 26 जुलाई को पूरे भारत में 'कारगिल विजय दिवस' मनाया जाता है.
नेटफ्लिक्स के 'ऑपरेशन सफेद सागर' के मुख्य कलाकार कौन हैं?
अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई और ओनी सेन द्वारा निर्देशित, 'ऑपरेशन सफेद सागर' में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अर्णव भसीन मुख्य भूमिकाओं में हैं.
7 अगस्त से हो रहा स्ट्रीम
नेटफ्लिक्स पर ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग 7 अगस्त, 2026 से हो रही है. इस सीरीज की दिलचस्प बात यह है कि इसे भारतीय वायु सेना के ऑपरेशनल बेस पर शूट किया गया था और इसमें मिग विमान और आईएएफ के जवान भी शामिल हैं.