• Home>
  • Gallery»
  • मेरा क्लीवेज दिखाई दे रहा था, मैं अनकंफर्टेबल थी, फिर भी…, जब ‘तारक मेहता’ के सेट पर जबरन पहनाई गई ड्रेस, रो पड़ीं एक्ट्रेस

मेरा क्लीवेज दिखाई दे रहा था, मैं अनकंफर्टेबल थी, फिर भी…, जब ‘तारक मेहता’ के सेट पर जबरन पहनाई गई ड्रेस, रो पड़ीं एक्ट्रेस

Nehal Vadoliya: टीवी की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री और इंटीमेसी कॉर्डिनेटर नेहल वडोलिया अक्सर कुछ चौंकाने वाले खुलासे करती रहती हैं. अब उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के दौरान खुद के साथ हुई बेइज्जती का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें जबरदस्ती बोल्ड ड्रेस पहनाई गई. इस दौरान उनके आंसू छलक पड़े. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बताया.


By: Kamesh Dwivedi | Published: May 31, 2026 1:36:31 PM IST

nehal vadoliya - Photo Gallery
1/6

'तारक मेहता' शो में आ चुकी हैं नजर

अभिनेत्री नेहल वडोलिया 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में काम कर चुकी हैं. उन्हें एक छोटा रोल किया था. इस दौरान का एक किस्सा उन्होंने साझा किया है, जिसने उन्हें बेइज्जती फील करवाई थी.

nehal vadoliya - Photo Gallery
2/6

'तारक मेहता' से मिली पहचान

एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने हाल ही में 'सुनो इंडिया' के पॉडकास्ट में लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि शो में काम करने का अनुभव कुल मिलाकर अच्छा रहा और इसी शो के बाद उन्हें पहली बार लीड रोल भी मिला था.

nehal vadoliya - Photo Gallery
3/6

अलग व्यवहार किया जाता है

हालांकि, नेहल ने यह भी कहा कि टीवी इंडस्ट्री में छोटे या एक-दो दिन के किरदार निभाने वाले कलाकारों के साथ अक्सर अलग व्यवहार किया जाता है. उन्होंने दावा किया कि ऐसे कलाकारों को कई बार खुद अपनी ड्रेस लेकर सेट पर आना पड़ता है.

मेरा क्लीवेज दिखाई दे रहा था, मैं अनकंफर्टेबल थी, फिर भी…, जब ‘तारक मेहता’ के सेट पर जबरन पहनाई गई ड्रेस, रो पड़ीं एक्ट्रेस - Photo Gallery
5/6

क्लीवेज दिखाई दे रहा था, फिर भी..

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उस ड्रेस में उनका क्लीवेज दिखाई दे रहा था और उन्होंने इस पर आपत्ति भी जताई थी. उन्होंने टीम को साफ कहा था कि वह इस ड्रेस में असहज हैं और इसे नहीं पहनना चाहतीं. लेकिन उन्हें बताया गया कि ऐसा करना पड़ेगा और बालों से इसे मैनेज कर लिया जाएगा. नेहल ने कहा कि बड़े शो के सेट पर नए कलाकार अक्सर खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते. कई बार उन्हें ऐसा महसूस कराया जाता है कि उनकी अहमियत कम है.

nehal vadoliya - Photo Gallery
6/6

लीड एक्ट्रेस के लायक नहीं

उन्होंने यह भी दावा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कहा गया था कि वह छोटे-मोटे किरदार तो कर सकती हैं, लेकिन लीड हीरोइन बनने लायक नहीं हैं.