• Home>
  • Gallery»
  • Birthday Special: अचानक शादी और प्रेग्नेंसी की खबर ने सबको चौंकाया, अंगद बेदी से पहले नेहा धूपिया का 3 मर्दों से था अफेयर!

Birthday Special: अचानक शादी और प्रेग्नेंसी की खबर ने सबको चौंकाया, अंगद बेदी से पहले नेहा धूपिया का 3 मर्दों से था अफेयर!

Neha Dhupia Birthday Special: बॉलीवुड की बेहद बोल्ड, बेबाक और खूबसूरत एक्ट्रेस नेहा धूपिया(Neha Dhupia)  अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. यूं तो हमेशा ही अपने इंटरव्यू, पर्सनल लाइफ और प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी दिलचस्प बातें हैं जो उनके फैंस हमेशा जानना चाहते हैं. 2002 की फेमिना मिस इंडिया रह चुकीं नेहा ने अपनी एक्टिंग और शानदार पर्सनैलिटी से हमेशा सबका दिल जीता है. अंगद बेदी के साथ उनकी शादी, उनकी लव स्टोरी और शादी से पहले के उनके रिश्तों ने हमेशा मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं. अंगद से शादी करने से पहले नेहा की जिंदगी में कुछ और रिश्ते भी रहे, जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. इंट्रस्टिंग फैक्ट तो यह भी है कि अंगद बेटी उन्हें शादी के कई साल पहले ही प्रपोज कर चुके थे लेकिन एक्ट्रेस ने पहली बार में उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. नेहा धूपिया की इस दिलचस्प लव स्टोरी और उनकी जिंदगी के सफर जानते हैं, जो आपको बेहद पसंद आएगी.


By: Kajal Jain | Last Updated: August 27, 2026 10:14:15 AM IST

नेहा और अंगद की खूबसूरत लव स्टोरी - Photo Gallery
1/7

नेहा और अंगद की खूबसूरत लव स्टोरी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की जोड़ी को आज हर कोई पसंद करता है. अंगद ने एक बार बताया था कि उन्होंने सबसे पहले नेहा को जिम में देखा था और फिर मुंबई में युवराज सिंह की पार्टी में मिले थे. इसके बाद नेहा ने उन्हें एक फिल्म के लिए बुलाया, जिसे अंगद ने सिर्फ उनके साथ वक्त बिताने के लिए हां कह दिया था. शूटिंग के दौरान अंगद ने अपने दिल की बात कही और प्रपोज किया. हालांकि, नेहा ने अंगद को 8 बार रिजेक्ट किया था, लेकिन आखिरकार 2018 में दोनों ने शादी कर ली. आज उनके दो प्यारे बच्चे- बेटी मेहर और बेटा गुरीक हैं.

ऋतिक भट्टाचार्य के साथ चला लंबा रिलेशनशिप - Photo Gallery
2/7

ऋतिक भट्टाचार्य के साथ चला लंबा रिलेशनशिप

अंगद से मिलने से पहले नेहा का पहला सीरियस रिलेशनशिप नेशनल लेवल के स्क्वैश प्लेयर ऋतिक भट्टाचार्य के साथ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों साल 2000 के आसपास मिले थे और पूरे 10 साल तक एक-दूसरे के साथ रहे. उस समय दोनों की शादी की खबरें भी खूब उड़ती थीं, लेकिन साल 2010 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए. बाद में एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा था कि वह ऋतिक के लिए खुश हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं.

युवराज सिंह के साथ अफेयर की चर्चाएं - Photo Gallery
3/7

युवराज सिंह के साथ अफेयर की चर्चाएं

साल 2014 में जब नेहा धूपिया भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ सिंगर-एक्टर सोफिया चौधरी की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं, तो मीडिया में उनके अफेयर की खबरें आग की तरह फैल गईं. कयास लगाए जाने लगे कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए नेहा ने साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद युवराज ने ब्रिटिश मॉडल हेजल कीच से शादी कर ली और आज वे अपनी फैमिली के साथ बहुत खुश हैं.

वेनेजुएला के डेंटिस्ट जेम्स सिल्वेस्टर - Photo Gallery
4/7

वेनेजुएला के डेंटिस्ट जेम्स सिल्वेस्टर

ऋतिक के बाद नेहा की जिंदगी में वेनेजुएला के रहने वाले डेंटिस्ट जेम्स सिल्वेस्टर आए, जिन्हें नेहा प्यार से 'जिमी' कहती थीं. जेम्स नेहा के लिए अमेरिका छोड़कर मुंबई आ गए थे, ताकि उनके साथ वक्त बिता सकें. लेकिन कुछ समय बाद जेम्स को वापस अमेरिका लौटना पड़ा. लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को संभालने की काफी कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी. बाद में नेहा ने खुद मीडिया में यह स्वीकार किया था कि उनका और जेम्स का रिश्ता खत्म हो चुका है.

आखिर में दोस्त से बने हमसफर - Photo Gallery
5/7

आखिर में दोस्त से बने हमसफर

10 मई 2018 की शाम को नेहा ने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए अपनी शादी की खबर सुनाई. उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त अंगद बेदी के साथ दिल्ली के एक गुरुद्वारे में बहुत ही निजी और सादगी भरे समारोह में आनंद कारज किया. दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करना दुनिया के सबसे बेहतरीनह एहसासों में से एक है और वे एक-दूसरे को पाकर बेहद खुश हैं.

शादी से पहले प्रेग्नेंसी का सरप्राइज - Photo Gallery
6/7

शादी से पहले प्रेग्नेंसी का सरप्राइज

नेहा अपनी जिंदगी में सरप्राइज देने के लिए जानी जाती हैं. शादी के कुछ महीनों बाद ही, 24 अगस्त 2018 की रात को नेहा और अंगद ने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. नेहा ने अपनी बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. एक इंटरव्यू में नेहा ने बताया था कि अंगद एक रॉक-सॉलिड पति हैं और वह एक बेहतरीन और जिम्मेदार पिता भी साबित हुए हैं.

आज एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं नेहा - Photo Gallery
7/7

आज एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं नेहा

आज नेहा धूपिया अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में बेहद खुश हैं. फिल्मों से लेकर रियलिटी शो तक, नेहा ने हर जगह अपनी एक अलग पहचान बनाई है. चाहे उनका बेबाक अंदाज हो या एक परफेक्ट मां और पत्नी का रोल, वह हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं. उतार-चढ़ाव भरे रिश्तों के सफर को पार करने के बाद, आज वह अंगद बेदी के साथ एक खूबसूरत और हैप्पी फैमिली के साथ लाइफ एंजॉय कर रही हैं.