• Home>
  • Gallery»
  • खुद की शादी में हो गई थीं बेहोश, ऋषि कपूर के अफेयर में करती थीं मदद, जानिए नीतू कपूर के जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से

खुद की शादी में हो गई थीं बेहोश, ऋषि कपूर के अफेयर में करती थीं मदद, जानिए नीतू कपूर के जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से

Neetu Kapoor: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस नीतू कपूर आज यानी 8 जुलाई को 68 बरस हो गईं. नीतू कपूर को अपने शुरुआती जीवन में बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ा था. बताया जाता है कि एक समय उनके पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी तक नहीं थी. लेकिन आज वो सिनेमाई दुनिया में काफी चर्चित हैं. उनके जीवन के कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से हैं, जो काफी मशहूर हैं. बताया जाता है कि वो अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के अफेयर में उनकी मदद करती थी.


By: Kamesh Dwivedi | Published: July 8, 2026 2:53:48 PM IST

Neetu Kapoor - Photo Gallery
1/6

क्या नीतू कपूर का असली नाम?

नीतू कपूर का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था. अभिनेत्री का असली नाम हरमीत कौर था. बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था. इसके बाद परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई थी. कहा जाता है कि एक्ट्रेस के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी काफी मुश्किल हो गया था.

Neetu Kapoor - Photo Gallery
2/6

ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड की करती थीं मदद

नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब नीतू कपूर खुद ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड्स के लिए लव लेटर लिखा करती थीं. नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात फिल्म जहरीला इंसान के दौरान हुई थी. कहा जाता है कि उस वक्त अभिनेता यास्मीन की लड़की से प्यार करते थे और उनसे मिलने और बात करने के लिए एक्टर की मदद नीतू कपूर करती थीं. यही सादगी और मदद भाव देखकर ऋषि कपूर को नीतू कपूर से प्यार हो गया था.

Neetu Kapoor - Photo Gallery
3/6

शादी में हो गई थीं बेहोश

नीतू कपूर को लेकर ये किस्सा काफी मशहूर है. बताया जाता है कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर अपनी शादी के दौरान काफी थक गए थे. और उनके ड्रेस इतने हैवी थे कि वो परेशान हो गए थे. जब उन्हें अचानक मंच पर बुलाया गया, तो उसी वक्त दोनों बेहोश हो गए थे.

Neetu Kapoor - Photo Gallery
4/6

कई सालों बाद वापसी की

नीतू कपूर जब अपने करियर के चरम पर थी, तो उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली. इसके बाद लगभग 26 साल बाद उन्होंने 2009 में फिल्म 'लव आज कल' से वापसी की. आखिरी बार उन्हें फिल्म 'दादी की शादी' में देखा गया था.

Neetu Kapoor - Photo Gallery
5/6

ऋषि कपूर के निधन के बाद वो परेशान हो गई थीं

पति ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर की जिंदगी ने नया मोड़ लिया. इस मुश्किल दौर से उबरते हुए उन्होंने खुद को मजबूत बनाया और पूरे परिवार का सहारा बनीं. इसके बाद उन्होंने अपने करियर पर फिर से ध्यान दिया, कई रियलिटी शोज़ में जज के रूप में नजर आईं और फिल्मों में भी सक्रिय वापसी की.

Neetu Kapoor - Photo Gallery
6/6

इन फिल्मों में किया काम

नीतू कपूर ने अपने करियर में 'दीवार', 'खेल-खेल में', 'रफू चक्कर', 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथनी', 'धरम-वीर', 'झूठा कहीं का', 'याराना' और 'कस्मे वादे' जैसी फिल्मों में काम किया था.