• Home>
  • Gallery»
  • रिटायरमेंट के बाद भी करोड़ों में खेल रहे MS धोनी, IPL ही नहीं, इन जगहों कमाते हैं मोटा पैसा, जानें नेटवर्थ?

रिटायरमेंट के बाद भी करोड़ों में खेल रहे MS धोनी, IPL ही नहीं, इन जगहों कमाते हैं मोटा पैसा, जानें नेटवर्थ?

MS Dhoni Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था. एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट को नए मुकाम तक पहुंचाया. उनकी कप्तानी में भारत ने 3 बड़ी आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कीं. अगस्त 2020 में रिटायरमेंट लेने के बावजूद आज भी एमएस धोनी क्रिकेट फैंस के दिलों में राज करते है. उनकी फैन फॉलोइंग भारत समेत पूरी दुनिया में है. एमएस धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि बिजनेस जगत के भी बड़े खिलाड़ी हैं. यही वजह है कि आज के समय में उनकी नेटवर्थ 1,000 करोड़ के पार पहुंच गई है. जानें एमएस धोनी कहां-कहां से कमाई करते हैं…


By: Ankush Upadhayay | Published: July 6, 2026 6:38:43 PM IST

एमएस धोनी का इनकम. - Photo Gallery
1/8

धोनी की सालाना आय

एमएस धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए लगभग 6 साल हो गए हैं. इसके बावजूद उनकी आय 4-5 करोड़ रुपये के आसपास बनी हुई है. मौजूदा समय में वह सालाना 50-60 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. उनकी कमाई का मुख्य जरिया IPL सैलरी, नए स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट और दर्जनों विज्ञापन करना है.

एमएस धोनी की आईपीएल सैलरी. - Photo Gallery
2/8

धोनी की IPL सैलरी

एमएस धोनी हर साल आईपीएल से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तहत 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. बता दें कि एमएस धोनी अभी तक सिर्फ आईपीएल से ही लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं.

एमएस धोनी की ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई. - Photo Gallery
3/8

ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई

एमएस धोनी दुनिया के मशहूर क्रिकेटर्स में से हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी पूरी दुनिया में फैली हुई है. यही कारण है कि एमएस धोनी दुनिया के कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करते हैं. इससे सालाना एमएस धोनी को करोड़ों रुपये की भारी-भरकम कमाई होती है.

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी. - Photo Gallery
4/8

निवेश में आगे हैं एमएस धोनी

एमएस धोनी सिर्फ खेल और विज्ञापन में ही नहीं, बल्कि इन्वेस्टमेंट में भी काफी आगे हैं. उन्होंने बहीखाता एप 'खाताबुक', कार से जुड़े एप 'Cars24' और फूड स्टार्टअप 'शाका हैरी' में बड़ी इन्वेस्टमेंट की है. इतना ही नहीं, एमएस धोनी देश के उभरते हुए ड्रोन सर्विसेज स्टार्टअप 'गरुड़ एयरोस्पेस' से भी जुड़े हुए हैं. इन सभी जगहों से धोनी को अच्छा रिटर्न मिलता है.

एमएस धोनी का बिजनेस. - Photo Gallery
5/8

बिजनेस की दुनिया में भी नाम

एमएस धोनी का बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम है. उन्होंने साल 2016 में खुद का फिटनेस, फुटवियर और लाइफस्टाइल क्लोथिंग ब्रांड 'सेवन' (Seven) लॉन्च किया था. उनके ब्रांड के आउटलेट्स देश के कई हिस्सों में मौजूद हैं.

एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी. - Photo Gallery
6/8

रांची में आलीशान फार्महाउस

एमएस धोनी के पास रांची में एक भव्य और विशाल फार्महाउस है, जो करीब 43 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है. इस फार्महाउस में धोनी मॉडर्न तकनीकों की मदद से बड़े स्तर पर ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) करते हैं.

एमएस धोनी की लग्जरी लाइफस्टाइल. - Photo Gallery
7/8

धोनी की अचल संपत्ति

रांची में आलीशान फार्महाउस के अलावा एमएस धोनी के पास उत्तराखंड के देहरादून में एक लग्जरी बंगला भी है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है. इसके अलावा रांची में धोनी का खुद 'होटल माही रेसिडेंसी' (Hotel Mahi Residency) नाम से शानदार होटल है.

एमएस धोनी का कार कलेक्शन. - Photo Gallery
8/8

धोनी का कार-बाइक कलेक्शन

एमएस धोनी को कार और बाइक बहुत पसंद हैं. उनके गैराज में कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं. इनमें Hummer H2, Audi Q7, Land Rover, Ferrari 599GTO, Rolls Royce Silver Wraith II जैसी लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं. इसके अलावा उनके पास बाइक का भी मौजूद हैं. इनमें Kawasaki Ninja H2, Harley Davidson FatBoy, Ducati 1098, और Yamaha RD 350 जैसी दमदार गाड़ियां शामिल हैं.