फीफा वर्ल्ड कप में किस खिलाड़ी ने दागे सबसे ज्यादा गोल? टॉप-3 में भी नहीं रोनाल्डो और मेसी
Fifa World Cup Most Goals Scorers: 11 जून से फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इस विश्व कप की मेजबानी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा तीनों देश मिलकर कर रहे हैं. फुटबॉल फैंस एक बार फिर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे फुटबॉल दिग्गजों को मैदान पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फुटबॉल इतिहास में जब भी रिकॉर्ड्स की बात होती है, तो अक्सर इन दिग्गजों का नाम लिया जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने के मामले में टॉप-3 में रोनाल्डो और मेसी का नाम नहीं है. देखें फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट…
मिरोस्लाव क्लोस
जर्मनी के महान फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोस (Miroslav Klose) के नाम फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है. मिरोस्लाव क्लोस ने साल 2002 से 2014 के बीच कुल 4 विश्व कप खेले, जिसमें उन्होंने 16 गोल दागे.
'द फेनोमेनन' रोनाल्डो
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो इश लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. रोनाल्डो (Ronaldo) ने साल 1994 से 2006 के बीच सिर्फ 19 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसमें 15 गोल दाग दिए. उन्होंने साल 2002 के वर्ल्ड कप में 8 गोल मारे थे, जिसके दम पर ब्राजील ने 5वीं बार विश्व कप उठाया था.
गर्ड मुलर
वेस्ट जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर गर्ड मुलर (Gerd Muller) फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. गर्ड मुलर ने वर्ल्ड कप के 13 मैचों में 14 गोल किए थे. उन्होंने 1970 के विश्व कप में अकेले 10 गोल दागे दिए थे.
जस्ट फोंटेन
फ्रांस के जस्ट फोंटेन (Just Fontaine) को फुटबॉल इतिहास के दिग्गज खिलाड़ियों में गिना जाता है. साल 1958 के विश्व कप में जस्ट फोंटेन ने अकेले ही 13 गोल किए थे. उनके नाम एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा गोल करने का विश्व रिकॉर्ड भी है.
लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (Just Fontaine) को वर्तमान में दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में गिना जाता है. वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. लियोनेल मेसी ने साल 2006 से लेकर 2022 के बीच फुटबॉल वर्ल्ड कप में कुल 13 गोल किए हैं. साल 2022 में मेसी ने 7 गोले दागे और खुद की कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्व कप जिताया.
किलियन एम्बाप्पे
फ्रांस के युवा फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) का नाम इस लिस्ट में छठे पायदान पर आता है. किलियन एम्बाप्पे सिर्फ 2 विश्व कप में 14 मैचों के अंदर 12 गोल दाग दिए हैं. साल 2022 के वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे ने 8 गोल किए थे.
पेले
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले (Pele) ने फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल लगाने वाले सातवें खिलाड़ी हैं. उन्होंने साल 1958 से लेकर 1970 के बीच कुल 12 गोल किए थे.