• Home>
  • Gallery»
  • रोहित, सचिन या सहवाग? इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर किसने ठोके हैं सबसे ज्यादा शतक, देखें टॉप 5 की लिस्ट.

रोहित, सचिन या सहवाग? इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर किसने ठोके हैं सबसे ज्यादा शतक, देखें टॉप 5 की लिस्ट.

इंटरनेशनल क्रिकेट में पारी की शुरुआत करना कभी भी आसान नहीं होता, लेकिन भारत के कुछ बल्लेबाजों ने इस जिम्मेदारी को न सिर्फ बखूबी निभाया, बल्कि रनों और शतकों का अंबार लगा दिया. आइए जानते हैं बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में.


By: Shivani Singh | Published: July 20, 2026 7:33:40 PM IST

Cricketer Shikhar Dhawan - Photo Gallery
1/5

5. शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

भारतीय क्रिकेट में 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. शिखर ने बतौर ओपनर 268 इंटरनेशनल मैचों में 39.66 की औसत से 10,867 रन जोड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 24 शतक लगाए और उनका हाईएस्ट स्कोर 190 रन रहा.

सुनील गावस्कर - Photo Gallery
2/5

4. सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar)

दिग्गज पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. उन्होंने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 शतक लगाए हैं. गावस्कर ने 202 मैचों में 46.08 की मजबूत औसत से कुल 12,258 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 221 रन रहा है.

Virender Sehwag - Photo Gallery
3/5

3. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag)

भारत के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. वीरू ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 36 शतक जड़े हैं. उन्होंने 321 मैचों में 41.90 की औसत से कुल 15,758 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाइएस्ट स्कोर 319 रन रहा है.

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर. - Photo Gallery
4/5

2. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 45 शतक लगाए हैं. उन्होंने 346 मैचों में 48.07 की शानदार औसत के साथ 15,335 रन बनाए हैं. शतकों के अलावा उनके बल्ले से 75 अर्धशतक भी निकले. बता दें कि वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का ओवरऑल रिकॉर्ड आज भी सचिन के ही नाम दर्ज है.

रोहित शर्मा - Photo Gallery
5/5

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 'हिटमैन' यानी रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने तीनों फॉर्मेट में ओपनिंग करते हुए अब तक कुल 46 शतक ठोके हैं. इस भूमिका में उन्होंने 364 मैचों में 45.43 की बेहतरीन औसत से 16,312 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 264 रन रहा है.