World most beautiful actresses list: दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कौन? भारत की इस अभिनेत्री ने भी बनाई जगह
Most beautiful actresses list: दुनिया भर की खूबसूरत अभिनेत्रियों की नई ग्लोबल लिस्ट चर्चा में है, जिसमें अलग-अलग देशों की टॉप स्टार्स को जगह मिली है. इस सूची में हॉलीवुड, बॉलीवुड, चीन, पाकिस्तान और तुर्की की लोकप्रिय अभिनेत्रियां शामिल हैं, जिन्हें उनकी खूबसूरती, लोकप्रियता और स्क्रीन प्रेजेंस के आधार पर चुना गया है.
मार्गोट रॉबी हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय स्टार्स
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री और निर्माता मार्गोट रॉबी हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक भुगतान पाने वाली स्टार्स में से एक हैं, जो 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट'से मशहूर हुईं और 'बार्बी' तथा 'सुसाइड स्क्वाड'जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
अमेरिकी अभिनेत्री हैं शैलेन वुडली
शैलेन वुडली एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं. उन्हें पहली बार एबीसी फैमिली की किशोर ड्रामा श्रृंखला द सीक्रेट लाइफ ऑफ द अमेरिकन टीनएजर में एमी जुएर्गेन्स की मुख्य भूमिका के लिए प्रसिद्धि मिली.
दिलराबा दिलमुरात चीनी मॉडल
दिलराबा दिलमुरात एक प्रसिद्ध चीनी अभिनेत्री, मॉडल और डांसर हैं, जिनका जन्म 3 जून 1992 को शिनजियांग, चीन में हुआ. उन्हें 'एटरनल लव' और 'एटरनल लव ऑफ ड्रीम' जैसी नाटकों में भूमिकाओं के लिए जाना जाता है.
नैंसी मैकडोनी
नैन्सी ज्वेल मैकडोनी, जिसे पेशेवर रूप से नैन्सी, एक कोरियाई-अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री और होस्ट हैं. वह दक्षिण कोरियाई लड़की समूह मोमोलैंड की सदस्य हैं.
कृति सेनन लिस्ट में शामिल
दुनिया की परम सुंदरी की लिस्ट में भारतीय अभिनेत्री कृति सेनन का नाम भी शामिल है. कृति का नाम इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है. हाल ही में कृति सेनन को कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मिमी’ में एक सरोगेट मां की भूमिका में अपना बेस्ट देने के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था.
हानिया आमिर
हानिया आमिर एक पाकिस्तानी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं. एक पाकिस्तानी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं.
एना डी आर्मास
एना डी आर्मास एक प्रमुख क्यूबाई-स्पेनिश अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 'ब्लेड रनर 2049', 'नाइव्स आउट' और 'नो टाइम टू डाई' जैसी फिल्मों से हॉलीवुड में प्रसिद्धि पाई.
एमा वॉटसन
एमा वॉटसन एक ब्रिटिश अभिनेत्री है जो हैरी पॉटर फिल्म शृंखला की तीन स्टार भूमिकाओं में से एक, हर्माइनी ग्रेंजर की भूमिका में उभर कर सामने आई.
एम्बर हर्ड
एम्बर लॉरा हर्ड एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं- उन्होंने 2004 में स्पोर्ट्स ड्रामा फ्राइडे नाइट लाइट्स से फिल्मी करियर की शुरुआत की. नॉर्थ कंट्री और अल्फा डॉग में छोटी भूमिकाओं के बाद, हर्ड ने ऑल बॉयज लव मैंडी लेन में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई और सीडब्ल्यू टेलीविजन शो हिडेन पाल्म्स में दिखाई दी.
हैंडे एरचेल
हैंडे एरचेल तुर्की की अभिनेत्री हैं. वो गुनेसिन किज़लारी, आस्क लाफ्तान अनलामज़ और सेन काल कपिमी में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं.