Monsoon 9 July 2026: दिल्ली समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहां-कहां हैं बाढ़ के हालात! नोट करें अपने यहां का हाल
Monsoon 9 July 2026: दिल्ली-एनसीआर से लेकर केरल तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है.दिल्ली के अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी तेज बारिश हो रही है. महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की बात करें तो बाढ़ और बारिश के दर्दनाक वीडियो सामने आ रहे हैं. 1 जून से अब तक बारिश, आंधी-तूफान के कारण राज्य में 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 पशुओं की भी जान गई है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने गुरुवार (09 जुलाई, 2026) को 17 राज्यों में भीषण बारिश के साथ आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों से बारिश का सिलसिला जारी है. सोमवार तक कमोबेश दिल्ली-एनसीआर में बारिश होती रहेगी.
Cummulative Rainfall(mm) over Delhi- NCR (from 0830 IST of 08.07.2026 to 0530 IST of 09.07.2026) pic.twitter.com/IUv1nUZJPc
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2026
मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों तथा हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:
Red Warnings: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following districts in:
Haryana: Faridabad, Karnal, Palwal, Panchkula, Panipat, Sonipat, Yamunanagar… pic.twitter.com/k8do5cHouc
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 9, 2026
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. गुरुवार को सुबह से ही बारिश हो रही है. IMD के अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को रेड और कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को देर रात तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 12 और 13 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने के संकेत हैं. इसका मतलब सोमवार तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है. 9 जुलाई को सीतापुर, शामली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी,गौतमबुद्ध नगर, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा और बांदा में बारिश होने का अलर्ट है.
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में (गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को बारिश ने जोर पकड़ लिया है. राजधानी पटना, मधुबनी, वैशाली, भागलपुर, बेगुसराय, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान, सुपौल और खगड़िया में भारी बारिश का अलर्ट है.
झारखंड में क्या होगी बारिश
झारखंड के रांची, गिरिडीह, दुमका और डालटनगंज में (गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को नैनीताल, देहरादून, कालाढूंगी, डंगोली, भीमताल, नरेंद्रनगर, पौड़ी, चोरगलिया, कौसानी, देवप्रयाग और कोश्याकुटोली में सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी है. मौसम विभाग की मानें तो 9 जुलाई को भी कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. जिसे देखते हुए देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले में 9 जुलाई को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ के कारण कई सड़कों का संपर्क टूट गया है.गुरुवार को भी कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट है.
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को दक्षिण पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने के बाद कई जगह पर भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. राज्य के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मानसून सक्रिय रहने तथा 11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां कम होने के आसार हैं.
दक्षिण के राज्यों में कैसा है आज मौसम
दक्षिण भारत में मॉनसून अब भी एक्टिव है. इसके चलते गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बारिश का अलर्ट है.
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, असम के कामरूप (ग्रामीण), धुबरी, बारपेटा, कोकराझार, नागांव, सोनितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, कछार और दिमा हसाओ में गुरुवार (9 जुलाई, 2026) को भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.
पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल
IMD के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में खासकर गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में 9-12 जुलाई के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.