Monsoon 8 July 2026: 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम! नोट करें अपने यहां का हाल
Monsoon 8 July 2026: देशभर में मॉनसून एक्टिव है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार (8 जुलाई 2026) को देश के 13 राज्यों में मॉनसून की भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के एक्टिव होने के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.
IMD Weather Warning !
The Southwest Monsoon is set to complete its journey across India!
Conditions are favourable for the monsoon to advance into the remaining parts of North Arabian Sea, Rajasthan, Haryana, and Punjab, covering the entire country during the next 2–3 days.… pic.twitter.com/7aOZCkQtGz
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 7, 2026
इन 15 राज्यों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश
बिहार
राजस्थान
हरियाणा
उत्तराखंड
हिमाचल
जम्मू-कश्मीर
झारखंड
पश्चिम बंगाल
ओडिशा
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
केरल
दिल्ली
महाराष्ट्र
District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:
Red Warnings: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following districts in:
Maharashtra: Palghar
Gujarat: Aravalli, Dadra & Nagar Haveli, Daman,… pic.twitter.com/DcZp1p90Hv— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 7, 2026
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली-NCR में बुधवार (8 जुलाई, 2026) को आंधी-बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिल्ली-एनसीआर में 8 जुलाई दिन के बाद और शाम को भी भारी बारिश का अलर्ट है.
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में बुधवार (8 जुलाई, 2026) को बारिश के साथ-साथ आंधी का भी अलर्ट है. बिहार की राजधानी पटना के अलावा सीवान, सारण,मुंगेर, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बक्सर और गया में आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में बुधवार (8 जुलाई, 2026) को बारिश के साथ-साथ आंधी का भी अलर्ट है. बिहार की राजधानी पटना के अलावा सीवान, सारण,मुंगेर, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बक्सर और गया में आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड में क्या होगी बारिश
झारखंड में बुधवार (8 जुलाई, 2026) को ठीकठाक बरसात होगी. मौसम विभाग ने बुधवार को खूंटी, सरायकेला, रामगढ़, सिमडेगा, गोड्डा, पलामू, गढ़वा, रांची, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, देवघर, लातेहार, जामताड़ा और पाकुड़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है.
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, चमोली और ऋषिकेश में बुधवार (8 जुलाई, 2026) को भारी बारिश देखने को मिलेगी.
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा,किन्नौर और चंबा में बुधवार (8 जुलाई, 2026) को हल्की बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में बुधवार (8 जुलाई, 2026) को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई जिलों में 8 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है.
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.
पंजाब-हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा
हरियाणा में मानसून की दस्तक हो चुकी है. सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी बारिश होगी. पंजाब में मॉनसून की एंट्री के बावजूद बारिश की रफ्तार धीमी बनी हुई है. इससे उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बुधवार को राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी.