• Home>
  • Gallery»
  • Monsoon 7 July 2026: दिल्ली में बढ़ी गर्मी तो UP समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां है बाढ़ का अलर्ट! नोट करें अपने यहां का हाल

Monsoon 7 July 2026: दिल्ली में बढ़ी गर्मी तो UP समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां है बाढ़ का अलर्ट! नोट करें अपने यहां का हाल

Monsoon 7 July 2026: मॉनसून देशभर में एक्टिव है, लेकिन उत्तर भारत के राज्यों में झमाझम बारिश का इंतजार अभी बाकी है. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को बारिश का अलर्ट है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की बारिश व कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है. गुजरात के और हिस्सों, हरियाणा और पंजाब के बाकी इलाकों और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं.   मौसम विभाग ने मानसून के डबल अटैक के कारण जिन 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर में मंगलवार (07 जून, 2026) को बारिश का अलर्ट जारी है.

शहर अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान 
दिल्ली 34°C 29°C
मुंबई 28°C 27°C
चेन्नई 37°C 29°C
कोलकाता 31°C 29°C
लखनऊ 33°C 27°C
पटना 31°C 28°C
रांची 27°C 24°C
भोपाल 28°C 25°C
जयपुर 34°C 28°C
शिमला 27°C 21°C
नैनीताल 24°C 21°C

By: JP Yadav | Published: July 7, 2026 8:52:14 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/8

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली में मंगलवार (07 जुलाई, 2026) को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है. राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की बारिश हो रही है. IMD के अनुसार, 7 जुलाई की सुबह या दोपहर को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/8

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मंगलवार (07 जुलाई, 2026) को बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, बरेली, अयोध्या समेत पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/8

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में मंगलवार (07 जुलाई, 2026) को IMD ने राजधानी पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, छपरा, सहरसा और समस्तीपुर समेत बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/8

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड में मंगलवार (07 जुलाई, 2026) को बारिश का अलर्ट है. राजधानी रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, दुमका, गुमला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/8

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में मंगलवार (07 जुलाई, 2026) को भारी बारिश का अलर्ट जारी है. IMD की ओर से मंगलवार को राजधानी देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा समेत राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/8

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (07 जुलाई, 2026) को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. खासतौर से राजधानी शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना समेत प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/8

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार (7 जुलाई, 2026) को पाली, सीकर, अलवर, चुरू, जयपुर, नागौर, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और अजमेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

Weather in punjab Haryana - Photo Gallery
8/8

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार और गुरुवार (7-8 जुलाई, 2026) को बारिश-तूफान का अलर्ट है. हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहीं पंजाब के बरनाला, अमृतसर, बरनाला, मनसा, होशियारपुर, लुधियाना जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.