• Home>
  • Gallery»
  • Monsoon 5 July 2026: दिल्ली-बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां है बाढ़ का खतरा! नोट करें अपने यहां का हाल

Monsoon 5 July 2026: दिल्ली-बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां है बाढ़ का खतरा! नोट करें अपने यहां का हाल

Monsoon 2026: दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है, वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों को मॉनसून 2026 की बारिश का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग ने 20 राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी कर दिया है.  इस दौरान कई राज्यों में 60-70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मॉनसून धीरे-धीरे उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. रविवार को 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले 15 घंटे के अंदर 61 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

किन 20 राज्यों में अलर्ट जारी

गुजरात
तमिलनाडु
झारखंड
कर्नाटक
तेलंगाना
पश्चिम बंगाल
सिक्किम
आंध्र प्रदेश
केरल
मिजोरम
त्रिपुरा
दिल्ली-एनसीआर
उत्तर प्रदेश
बिहार
मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
राजस्थान
हरियाणा
पंजाब
जम्मू-कश्मीर

शहर अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान 
दिल्ली 37°C 30°C
मुंबई 27°C 27°C
चेन्नई 36°C 29°C
कोलकाता 31°C 28°C
लखनऊ 36°C 31°C
पटना 36°C 29°C
रांची 27°C 24°C
भोपाल 31°C 26°C
जयपुर 37°C 29°C
शिमला 27°C 21°C
नैनीताल 27°C 22°C

 


By: JP Yadav | Published: July 5, 2026 8:04:31 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/9

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली-NCR में रविवार (05 जुलाई, 2026) को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की ओर से 5 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी है. 6 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/9

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में रविवार (05 जुलाई, 2026) को बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट है. यूपी के वाराणसी, चंदौली, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, ललिलतपुर, झांसी, जालौन, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, जौनपुर, गाजीपुर में भारी बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में आगामी 9 जुलाई तक भारी बारिश होने का अलर्ट है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/9

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में रविवार (05 जुलाई, 2026) को आंधी चलेगी और बारिश भी होने के आसार हैं. बिहार में गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण,सीवान और सारण में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. इसके अलावा, शिवहर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी,समस्तीपुर और मधुबनी में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/9

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड के दक्षिण और पश्चिम स्थित सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों में रविवार (05 जुलाई, 2026) को कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है. IMD की ओर से झारखंड में अगले चार दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/9

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में रविवार (05 जुलाई, 2026) को बारिश होने की चेतावनी है. नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/9

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में रविवार (05 जुलाई, 2026) को बारिश होगी. इसके अलावा 6 और 7 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मनाली, कुल्लू के आसपास के इलाकों में मौसम विभाग की ओर से लोगों को नदी-नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/9

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में आगामी 5 से 9 जुलाई के दौरान तूफानी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. रविवार (05 जुलाई, 2026) को झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है. इसके अलावा, जयपुर, टोंक, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, अजमेर, सवाई माधोपुर, अलवर और अजमेर में आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

Weather in South India - Photo Gallery
8/9

दक्षिण के राज्यों में कैसा है आज मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (05 जुलाई, 2026) को पश्चिमी तट और तटीय कर्नाटक, केरल और कोंकण-गोवा के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. वहीं, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है. राजधानी चेन्नई, तिरुच्चिराप्पल्ली, कृष्णागिरी, चेंगलपट्टू, अरियालुर, कोयंबटूर, इरोड, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, मदुरै, नागपट्टिनम, नीलगिरी, पेरंबलूर, रामनाथपुरम, तंजावुर, तेनकाशी, तिरुनेलवेली, तिरुप्पुर, तिरुवरूर सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बिराश का अलर्ट है.

Weather in punjab Haryana - Photo Gallery
9/9

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

IMD के अनुसार, मॉनसून की ट्रफ रेखा इस समय पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान से होते हुए उत्तर-पूर्व भारत की ओर गुजर रही है. इसके चलते 9 जुलाई तक रुक-रुककर आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, पड़ोसी राज्य पंजाब भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी.