• Home>
  • Gallery»
  • Monsoon 4 July 2026: वीकेंड पर दिल्ली से मुंबई और कश्मीर से केरल तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, नोट करें अपने यहां का हाल

Monsoon 4 July 2026: वीकेंड पर दिल्ली से मुंबई और कश्मीर से केरल तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, नोट करें अपने यहां का हाल

Monsoon 4 July 2026 : देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक देने के साथ ही देशभर में मॉनसून एक्टिव हो चुका है. दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश के चलते किसान खुश हैं तो जलभराव ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है. शनिवार (4 जुलाई 2026) को दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

शनिवार को बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं 60 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. वहीं,  मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली समेत 11 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है. यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और केरल में बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है. 

शहर अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान
दिल्ली 36°C 30°C
मुंबई 27°C 27°C
चेन्नई 33°C 28°C
कोलकाता 33°C 28°C
लखनऊ 37°C 30°C
पटना 36°C 30°C
रांची 31°C 25°C
भोपाल 29°C 25°C
जयपुर 35°C 28°C
शिमला 27°C 21°C
नैनीताल 27°C 22°C


By: JP Yadav | Last Updated: July 4, 2026 9:08:01 AM IST

Weather In Delhi NCR - Photo Gallery
1/8

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (4 जुलाई, 2026) को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह से आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं. इसके चलते 4 जुलाई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी IMD की ओर से जारी की गई है.

Weather in Uttar Pradesh - Photo Gallery
2/8

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के शहरों में शनिवार (4 जुलाई, 2026) को तेज बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, आगरा, मथुरा में बारिश होने का अलर्ट है, वहीं कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

weather in bihar - Photo Gallery
3/8

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार में भी मॉनसून की बारिश का सिलसिला तेज हो गया है. राज्य के कई जिलों में शनिवार (4 जुलाई, 2026) को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है. खासतौर से वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, बक्सर, भोजपुर,कटिहार, खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in Jharkhand - Photo Gallery
4/8

झारखंड में क्या होगी बारिश

झारखंड में शनिवार (4 जुलाई, 2026) को तेज बारिश-आंधी की चेतावनी है. खासतौर से झारखंड के हजारीबाग, जामताड़ा, रांची, खूंटी, पाकुड़, दुमका, साहेबगंज, गिरिडीह, पलामू, जमशेदपुर, बोकारो, चतरा, देवघर और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

weather in Uttarakhand - Photo Gallery
5/8

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में शनिवार (4 जुलाई, 2026) को बारिश-तेज हवा का अलर्ट है. राजधानी देहरादून को छोड़ दें तो नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

weather in Himachal pradesh - Photo Gallery
6/8

हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में शनिवार (4 जुलाई, 2026) को बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. सोलन, सिरमौर, कुल्लू, चंबा, शिमला, मंडी और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है.

weather in Rajasthan - Photo Gallery
7/8

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान शनिवार (4 जुलाई, 2026) को भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जयपुर, भरतपुर, चुरू, अजमेर, जोधपुर, पाली, नागौर, सवाई माधोपुर, सीकर, करौली, झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

punjab Haryana weather - Photo Gallery
8/8

पंजाब हरियाणा में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है. वहीं, पंजाब के पटियाला, बरनाला, अमृतसर, बरनाला, लुधियाना, मनसा, गुरदासपुर, मनसा, होशियारपुर, जालंधर और अमृतसर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.