• Home>
  • Gallery»
  • मोहम्मद शमी के आगे बुमराह भी फीके! वनडे के ये 5 महारिकॉर्ड दे रहे गवाही, गंभीर-अगरकर भी ध्यान दें

मोहम्मद शमी के आगे बुमराह भी फीके! वनडे के ये 5 महारिकॉर्ड दे रहे गवाही, गंभीर-अगरकर भी ध्यान दें

Mohammed Shami 5 Biggest Record: भारतीय तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी गुरुवार यानी 3 सितंबर 2026 को 36 साल के हो जाएंगे. इस उम्र में भी मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं. इसके बावजूद शमी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा है. टेस्ट और टी20 तो दूर की बात है, तो शमी को वनडे टीम में भी नहीं चुना जा रहा है, जबकि वो इस फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में एक हैं. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. जानें शमी के 5 महारिकॉर्ड…


By: Ankush Upadhayay | Published: September 2, 2026 5:56:53 PM IST

विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट. - Photo Gallery
1/5

वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट

मोहम्मद शमी के नाम वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. शमी ने वनडे विश्व कप में सिर्फ 18 पारियों में 55 विकेट चटकाए हैं. इस मामले में जहीर खान और जवागल श्रीनाथ दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 44-44 विकेट दर्ज हैं.

वनडे विश्व कप में हैट्रिक लेने दूसरे भारतीय गेंदबाज. - Photo Gallery
2/5

विश्व कप में हैट्रिक

मोहम्मद शमी भारत के सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने विश्व कप में हैट्रिक ली है. साल 2019 के वनडे विश्व कप में शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार हैट्रिक ली थी. इससे पहले साल 1987 में पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली थी.

ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल. - Photo Gallery
3/5

ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

मोहम्मद शमी के नाम वनडे विश्व कप और ICC इवेंट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. शमी ने ICC इवेंट में कुल 5 बार फाइव विकेट हॉल लिया है. इसमें से 4 बार शमी ने सिर्फ विश्व कप में 5 विकेट हॉल लिया है. वहीं, एक 5 विकेट हॉल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लिया है. इतना ही नहीं, मोहम्मद शमी के नाम वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा 6 फाइव विकेट हॉल दर्ज है.

वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज. - Photo Gallery
4/5

वनडे में सबसे तेज 200 विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम वनडे में सबसे तेज 200 विकेट पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने सिर्फ 5,126 गेंदों में यह आंकड़ा छू लिया था, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद मिचेल स्टार्क ने 5,240 गेंदों में यह कारनामा किया था. इसके अलावा मोहम्मद शमी भारत के लिए वनडे में मैचों के लिहाज से सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. उन्होंने सिर्फ 104 मैचों में यह कारनामा किया था.

वनडे में भारत के लिए बेस्ट बॉलिंग फिगर. - Photo Gallery
5/5

वनडे में भारत के लिए बेस्ट गेंदबाजी आंकड़े

मोहम्मद शमी ने वनडे में भारत के लिए एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया है. उन्होंने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 57 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे. वह वनडे में 7 विकेट लेने वाले भारत के इकलौते गेंदबाद भी हैं.