• Home>
  • Gallery»
  • Mobile Safety: कुछ रुपये के लिए फोन पर लगाए रखा है टूटा टेम्पर्ड ग्लास? अंदर ही अंदर हो सकता है महंगा खेल!

Mobile Safety: कुछ रुपये के लिए फोन पर लगाए रखा है टूटा टेम्पर्ड ग्लास? अंदर ही अंदर हो सकता है महंगा खेल!

Broken Tempered Glass: फोन का टेम्पर्ड ग्लास चटक जाने के बाद भी उसे लंबे समय तक लगाए रखना सही नहीं है. दरारें बढ़ने के साथ इसकी सुरक्षा कम हो सकती है और किनारों से निकलने वाले छोटे टुकड़े उंगलियों को चोट भी पहुंचा सकते हैं. इसलिए ज्यादा टूट-फूट नजर आए तो प्रोटेक्टर बदल देना बेहतर है. 


By: Shristi S | Published: September 1, 2026 11:50:00 PM IST

क्या टूटे टेम्पर्ड ग्लास के कारण स्क्रीन पर सकते हैं स्क्रैच? - Photo Gallery
1/5

क्या टूटे टेम्पर्ड ग्लास के कारण स्क्रीन पर सकते हैं स्क्रैच?

चटका हुआ ग्लास धीरे-धीरे टूटकर बारीक कण छोड़ सकता है. स्क्रीन पर उंगली चलाने या फोन इस्तेमाल करने के दौरान ये कण रगड़ खा सकते हैं, जिससे ओरिजिनल डिस्प्ले पर खरोंच का खतरा बढ़ सकता है. नया प्रोटेक्टर लगाना स्क्रीन रिपेयर की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है.

स्क्रीन में इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें - Photo Gallery
2/5

स्क्रीन में इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

अगल टेम्पर्ड ग्लास के किनारे टूटकर नुकीले हो गए हैं, कांच के टुकड़े निकल रहे हैं या दरारें तेजी से बढ़ रही हैं, तो इसे बदलने में देरी न करें. अगर स्क्रीन पर टच रिस्पॉन्स में भी दिक्कत महसूस हो रही है, तो पहले प्रोटेक्टर हटाकर जांच करना जरूरी है.

फोन से टूटा हुआ ग्लास हटाते समय सावधान रहें - Photo Gallery
3/5

फोन से टूटा हुआ ग्लास हटाते समय सावधान रहें

टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास हटाते समय जल्दबाज़ी न करें. सबसे पहले, फ़ोन बंद करें और बैक कवर हटाएं. अगर ग्लास बुरी तरह टूटा हुआ है, तो उसे टूटने से बचाने के लिए सेलोफ़न टेप लगाएं. फिर, ग्लास हटाने के लिए प्लास्टिक कार्ड या नाखून से एक कोने को धीरे से उठाएं.

ग्लास हटाने के लिए ब्लेड या चाकू का इस्तेमाल न करें - Photo Gallery
4/5

ग्लास हटाने के लिए ब्लेड या चाकू का इस्तेमाल न करें

टेम्पर्ड ग्लास हटाने के लिए चाकू, ब्लेड या किसी दूसरी नुकीली चीज़ का इस्तेमाल न करें. इससे फ़ोन की स्क्रीन पर गहरे खरोंच आ सकते हैं. ग्लास हटाने के बाद, स्क्रीन को माइक्रोफ़ाइबर कपड़े से अच्छी तरह साफ़ करें. अगर ज़रूरी हो, तो स्क्रीन साफ़ करने वाला स्प्रे इस्तेमाल करें. साफ़ करने के बाद, नया प्रोटेक्टर लगाएं.

बार-बार टूटता है टेम्पर्ड ग्लास तो क्या करें? - Photo Gallery
5/5

बार-बार टूटता है टेम्पर्ड ग्लास तो क्या करें?

अगर आपके फ़ोन का टेम्पर्ड ग्लास टूटता रहता है, तो TPU या हाइड्रोजेल फ़िल्म एक ऑप्शन हो सकता है. ये स्क्रीन को खरोंच से बचाने में मदद करते हैं. हालांकि, अगर आपका फ़ोन बार-बार गिरता है, तो टेम्पर्ड ग्लास बेहतर सुरक्षा दे सकता है. अपनी रोज़ की ज़रूरतों के हिसाब से स्क्रीन प्रोटेक्टर चुनें.