Cooler Cooling Tips: कूलर को जल्दी खराब कर देती हैं ये 5 बड़ी गलतियां, अगर आप भी कर रहे हैं तो रुकें.. हो सकता है बड़ा नुकसान
Cooler Cooling Tips: गर्मियों के मौसम में कूलर का इस्तेमाल हजारों लाखों घरों में होता है. कूलर को आमतौर पर AC की तुलना में कम बिजली की खपत और आसान रखरखाव वाला माना जाता है. लेकिन, अक्सर देखा जाता है कि लोग कूलर खरीदने के बाद उसकी देखभाल पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, जिससे कूलिंग कम हो जाती है.
कूलिंग पैड की सफाई न करना
कूलिंग पैड कूलर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है. यही पैड पानी को सोखकर हवा को ठंडा बनाने का काम करता है. अगर पैड पर धूल, मिट्टी या नमक की परत जम जाए, तो हवा का प्रवाह कम हो जाता है और कूलिंग भी कम होने लगती है. इसलिए समय-समय पर कूलिंग पैड की सफाई करनी चाहिए.
कूलर को गलत जगह पर रखना
कई लोग कूलर को पूरी तरह बंद कमरे में रखकर चलाते हैं. अगर कमरे में बाहर की हवा आने-जाने का रास्ता नहीं होगा, तो ठंडी हवा का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा और कमरे में नमी बढ़ सकती है. इसलिए कई बार कूलिंग में समस्या आने लगती है.
सर्विसिंग नहीं करना
अगर आप कूलर की नियमित नहीं करते हैं तो ऐसे में कहीं न कहीं कूलर खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. अगर मोटर, पंखा, पंप और टैंक की नियमित सफाई नहीं की जाती, तो उनकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है और कूलर ठीक से काम नहीं करता है.
बिना पानी के लंबे समय तक कूलर चलाना
कई बार लोग लापरवाही में कूलर को बिना पानी के चलाते रहते हैं. इससे वाटर पंप पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और उसके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसी आद को लंबे समय तक फॉलो करने से कहीं न कहीं कूलर खराब होने लगता है.
लंबे समय तक पानी नहीं बदलना
कई बार लोग कूलर में एक बार पानी भरने के बाद कई दिनों तक उसे नहीं बदलते हैं. लगातार एक ही पानी का इस्तेमाल करने से उसमें धूल-मिट्टी और और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इससे न केवल बदबू आने लगती है, बल्कि पानी की क्वालिटी खराब होने लगती है.