• Home>
  • Gallery»
  • Met Gala 2026: ब्लैक आउटफिट और चेहरे पर मास्क, मेट गाला में कुछ यूं पहुंची RCB की मालकिन; मचाया गर्दा

Met Gala 2026: ब्लैक आउटफिट और चेहरे पर मास्क, मेट गाला में कुछ यूं पहुंची RCB की मालकिन; मचाया गर्दा

Ananya Birla Looks Met Gala 2026: करोड़ों की मालकिन और आईपीएल में आरसीबी टीम की मालकिन अनन्या बिरला ने मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2026 में अपनी डेब्यू से इंटरनेट पर धूम मचा दी. उन्होंने रेड कार्पेट पर रॉबर्ट वुन के शानदार ऑल-ब्लैक गाउन पहनकर एंट्री की और सबको आकर्षित कर लिया. इसके अलावा अनन्या बिरला ने फैस मास्क पहन रखा था, जो सभी को अचंभित कर गया. जानें उनके लुक की खासियत और देखें तस्वीरें. 


By: Kamesh Dwivedi | Published: May 5, 2026 12:01:41 PM IST

Ananya birla met gala looks - Photo Gallery
1/7

ब्लैक आउटफिट और मास्क ने खींचा ध्यान

साल 2026 में आयोजित हुए मेट गाला में भारत से पहली बार शामिल होने वाली हस्तियों में अनन्या बिरला रहीं. उन्होंने रॉबर्ट वुन द्वारा डिज़ाइन किए गए एक शानदार गाउन को पहना. साथ ही उन्होंने भारतीय डिजाइनर सुबोध गुप्ता द्वारा तैयार किए गए मेटैलिक फेसमास्क का भी इस्तेमाल किया, जो उनके लुक को और बोल्ड बना रहा था.

ananya birla looks - Photo Gallery
2/7

अनन्या बिरला के लुक इंटरनेट पर छाया

अनन्या बिरला ने एक फिटेड काला ब्लेज़र पहना था, जो कमर पर टाइट और पेप्लम डिज़ाइन वाला था, जिससे उनका लुक मजबूत और स्टाइलिश लग रहा था. इसके साथ उन्होंने फर्श तक लंबी प्लीटेड स्कर्ट पहनी, जिसने पूरे लुक में ग्रेस और भव्यता जोड़ दी.

ananya birla royal looks - Photo Gallery
3/7

गहनों ने दिया रॉयल लुक

उनके गले में एक शानदार डायमंड चोकर खूबसूरती से सजा था. वहीं उनके बालों को हल्के, खुले वेवी स्टाइल में थे और मेकअप भी मिनिमल रखा गया था.

ananya birla - Photo Gallery
4/7

रिया कपूर ने लुक में बारे में दी जानकारी

इस इवेंट के लिए रिया कपूर ने उनके लुक को स्टाइल किया. सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने ने बताया कि सुबोध गुप्ता ने अपने सिग्नेचर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल करते हुए एक ऐसा पीस बनाया है जो पहनने वाले की पहचान छुपाने वाले मास्क के साथ-साथ शक्तिशाली और प्रभावशाली ताकत का प्रतीक भी है.

ananya birla - Photo Gallery
5/7

कौन हैं अनन्या बिरला?

17 जुलाई 1995 को जन्मीं अनन्या बिरला एक बिजनेसवूमेन हैं. वह गायिका-गीतकार भी हैं और मेंटल हेल्थ की समर्थक हैं. वह अरबपति कुमार मंगलम बिरला की बेटी हैं. इसके साथ ही एक व्यवसायी के रूप में अनन्या ने अपनी कई कंपनियों की स्थापना की है, जिनमें माइक्रोफाइनेंस फर्म स्वतंत्र और डिजाइन कंपनी इकई असाई शामिल हैं.

ananya birla at met gala - Photo Gallery
6/7

इवेंट में कौन-कौन भारतीय हुआ शामिल?

मेट गाला 2026 में भारत की तरफ से अनन्या बिरला के अलावा अन्य लोगों में ईशा अंबानी , करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, नताशा पूनावाला , सुधा रेड्डी और अन्य शामिल हैं.

ananya birla net worth - Photo Gallery
7/7

अनन्या बिरला की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजनेसवूमने और गायिका अनन्या बिरला की अनुमानित व्यक्तिगत संपत्ति 1,000 करोड़ से 1,770 करोड़ रुपये के बीच है.