Met Gala 2026: हाथ में आम, सोने की साड़ी और गजरा में रायल लुक, मेट गाला में ईशा अंबानी ने लूटी महफिल
Isha Ambani Met Gala 2026 Looks: 4 मई दिन सोमवार को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मेटा गाला 2026 का आयोजन हुआ. इसमें ईशा अंबानी अपने लुक से सबका ध्यान आकर्षित कर लिया. ईशा ने एक विशेष तरह से डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी. उन्होंने रेड कार्पेट पर पर हाथों में आम लेकर एंट्री की. चलिए जानते हैं उनके ड्रेस की खासियत और देखें उनकी फोटोज.
ईशा अंबानी ने पहनी गौरव गुप्ता की डिजाइनर साड़ी
ईशा अंबानी ने फैशन जगत की सबसे बड़े इवेंट मेट गाला में डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई एक विशेष साड़ी पहनी थी. ईशा गोल्डन कलर की साड़ी और एक आकर्षक केप में मेट गाला की रेड कार्पेट पर उतरीं और उन्होंने सबका ध्यान खींचने का काम किया.
सोने की साड़ी पहनी
वोग इंडिया के अनुसार, ईशा अंबानी की इस विशेष साड़ी को कुशल कारीगरों ने बनाया है, जिसे सोने के धागों से बारीकी से बुना गया था.
1200 घंटे लगे बनाने में
इस ड्रेस को अनाइता श्रॉफ अडाजानिया ने स्टाइल किया था और 50 से अधिक कारीगरों की मदद से इसे बनाने में 1,200 घंटे से अधिक का समय लगा था.
भारतीय संस्कृति को दिखाती है ये साड़ी
इस साड़ी का डिज़ाइन प्राचीन भारतीय भित्तिचित्रों से प्रेरित है. इसके बॉर्डर पर पिछवाई शैली से जुड़े खूबसूरत पैटर्न हाथ से बनाए गए हैं. साड़ी के मिट्टी जैसे रंग को और आकर्षक बनाने के लिए जरदोजी, आरी वर्क और रिलीफ कढ़ाई जैसी पारंपरिक तकनीकों से बारीक हाथ की कढ़ाई की गई है. खास बात यह है कि इसमें 200 से ज्यादा पुराने खदानों से निकले हीरों का इस्तेमाल किया गया है, जो नीता अंबानी के निजी कलेक्शन से लिए गए हैं और उन्हें साड़ी में हाथ से जड़ा गया है.
150 घंटे में तैयार हुआ गजरा
श्रॉफ अडाजानिया ने अंबानी के लुक को मोगरा और गजरा से प्रेरित चमेली की हेयर एक्सेसरी से पूरा किया. यह खास स्कल्पचर ब्रुकलिन के कलाकार सौरभ गुप्ता ने बनाया था. उन्होंने कागज, तांबा और पीतल का इस्तेमाल करते हुए हर फूल और कली को हाथ से तैयार किया, जिसे बनाने में 150 घंटे से ज्यादा समय लगा.
हाथों में लिया आम ने खींचा ध्यान
इवेंट में ईशा अंबानी किसी लग्जरी बैग की बजाए आम लेकर रेड कार्पेट पर पहुंच गईं. लेकिन, आम असली नहीं है. दरअसल, वह हूबहू आम के जैसे दिखने वाला एक स्कल्प्चर कैरी किए हुए हैं.