• Home>
  • Gallery»
  • टीवी पर हिट और फिल्मों में फ्लॉप रहा इस एक्टर का करियर, लव स्टोरी ही नहीं, विवादों पर भी चर्चा

टीवी पर हिट और फिल्मों में फ्लॉप रहा इस एक्टर का करियर, लव स्टोरी ही नहीं, विवादों पर भी चर्चा

Maniesh Paul: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर होस्ट और एक्टर मनीष पॉल अपनी शानदार एंकरिंग और दमदार स्टेज प्रेजेंस के साथ ही बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री खासकर रियलिटी शोज में अपनी खास पहचान बनाई है. वे बड़े रियलिटी शोज और अवॉर्ड फंक्शन्स होस्ट करते हैं. एक समय पर चर्चा थी कि वे एक एंकर के तौर पर सबसे ज्यादा फीस लेते हैं. कभी वे स्टेज पर किए गए जोक्स को लेकर विवाद में रहे, तो कभी फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने के कारण, तो कभी वो अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे.


By: Deepika Pandey | Published: August 3, 2026 6:20:55 PM IST

मनीष पॉल - Photo Gallery
1/5

रेडियो जॉकी के तौर पर करियर की शुरुआत

मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो जॉकी के तौर पर की थी. इसके बाद वे टीवी की दुनिया में आए और एक शानदार टीवी होस्ट बनकर छा गए. दमदार स्टेज प्रेजेंस और मनोरंजक अंदाज ने उन्हें बेस्ट एंकर की पहचान भी दिलाई. उन्होंने 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स', 'झलक दिखला जा', 'इंडियन आइडल', 'सारेगामापा' जैसे तमाम शोज को होस्ट किया.

मनीष पॉल - Photo Gallery
2/5

मनीष पॉल शो और अवॉर्ड फंक्शन्स

इसके अलावा उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड शोज जैसे फिल्मफेयर, जी सिने अवॉर्ड्स और स्क्रीन अवॉर्ड्स जैसे शो होस्ट किए. लोगों को उनकी कॉमिक टाइमिंग और दर्शकों से जुड़ने का तरीका काफी पसंद आया. मनीष पॉल की पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ ही उनकी फीस भी चर्चा का विषय बन गई. कहा गया कि वे टीवी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले होस्ट्स की लिस्ट में शामिल हैं.

मनीष पॉल - Photo Gallery
3/5

जोक्स के कारण हुए ट्रोल

मनीष पॉल का लाइव शोज और अवॉर्ड फंक्शन्स के दौरान किया गया मजाक लोगों को पसंद आने लगा. हालांकि कई बार उनके कुछ जोक्स सोशल मीडिया पर विवाद का कारण भी बने. कुछ लोगों का मानना था कि उनका मजाक जरूरत से ज्यादा पर्सनल था. वहीं कुछ लोगों ने उसे साधारण सी बात कहकर सपोर्ट भी किया.

मनीष पॉल - Photo Gallery
4/5

इन फिल्मों में किया काम

मनीष पॉल ने शोज के साथ ही फिल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिल सकी. उन्होंने 'मिक्की वायरस', 'तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव', 'बा बा ब्लैक शीप' और 'जुगजुग जीयो' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया. इसके बाद उनके फिल्मी करियर को लेकर सवाल उठने लगे थे. हालांकि उन्होंने कभी विवादों पर बात नहीं की.

मनीष पॉल - Photo Gallery
5/5

मनीष पॉल की लव स्टोरी

मनीष पॉल की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही. मनीष पॉल और उनकी पत्नी संयुक्ता पॉल की प्रेम कहानी काफी चर्चा में रही थी. उनकी प्रेम कहानी नर्सरी क्लास से शुरू हुई थी. दोनों बचपन के दोस्त थे. 1998 में दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर 29 जनवरी 2007 को दोनों ने शादी कर ली.