OTT Releases This Week: OTT पर तूफान! इस हफ्ते Netflix, Prime और JioHotstar पर आ रही ये शानदार फिल्में-सीरीज
OTT Releases This Week: इस हफ्ते आपका मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है. रोमांचक थ्रिलर से लेकर रोमांटिक और क्राइम सभी सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है. आइए देखें इस हफ्ते आप ओटीटी पर कौन-कौन सी नई सीरीज और फिल्में देख सकते हैं?
उयिर- JioHotstar
रिलीज-4 अगस्त 2026
यह मलयालम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसकी कहानी सब-इंस्पेक्टर अजीब रहमान की है, जो एक हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए अपने बचपन की दर्दनाक यादों का भी सामना करता है.
टेड लासो सीजन 4- Apple TV
रिलीज - 5 अगस्त 2026
यह शो चौथे सीजन के साथ वापस आ रहा है. 10 एपिसोड की इस नई कहानी में टेड रिचमंड लौटता है और महिलाओं की सेकेंड डिवीजन फुटबॉल टीम का कोच बनता है.
माई लाइफ़ विद द वॉल्टर बॉयज सीजन 3 - Netflix
रिलीज - 6 अगस्त 2026
यह लोकप्रिय टीन रोमांटिक ड्रामा तीसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है. कहानी कोलोराडो के युवाओं की है, जहां जैकी दो भाइयों कोल और एलेक्स के बीच अपनी भावनाओं को समझती है.
ऑपरेशन सफ़ेद सागर- Netflix
रिलीज -7 अगस्त 2026
यह देशभक्ति से भरा मिलिट्री ड्रामा 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित है. इसमें भारतीय वायु सेना की बहादुरी और सच्ची कहानी दिखाई गई है. फिल्म में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल समेत कई कलाकार हैं.
मैं वापस आऊंगा -Netflix
रिलीज - 7 अगस्त 2026
इम्तियाज अली की यह चर्चित फिल्म अब OTT पर रिलीज हो रही है. कहानी 95 साल के ईश्वर सिंह की है, जो पुराने प्यार और यादों को याद करते हैं. उनका पोता अतीत जानने की कोशिश करता है.
स्टर्लिंग पॉइंट-Amazon Prime Video
रिलीज -5 अगस्त 2026
यह कहानी 17 साल की एनी की है, जो न्यूयॉर्क में अपने पिता और जुड़वां भाई के साथ रहती है. उसे एक दूर के द्वीप की संपत्ति मिलती है और परिवार के पुराने राज पता चलते हैं.