• Home>
  • Gallery»
  • 5 महीने की उम्र में पिता को खोया, मां की जिद ने बनाया एक्ट्रेस, जानिए कौन हैं मुसाफिर कैफे की प्रीति?

5 महीने की उम्र में पिता को खोया, मां की जिद ने बनाया एक्ट्रेस, जानिए कौन हैं मुसाफिर कैफे की प्रीति?

Mahima Makwana: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों ‘मुसाफिर कैफे’ वेब सीरीज धमाल मचा रही है. इसमें महिमा मकवाना के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि महिमा मकवाना कौन हैं.


By: Sohail Rahman | Published: August 1, 2026 9:14:59 PM IST

महिमा मकवाना कौन हैं? - Photo Gallery
1/8

महिमा मकवाना कौन हैं?

महिमा मकवाना एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो टेलीविजन और हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती है. उन्हें सपने सुहाने लड़कपन के और फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में निभाए गए किरदारों के लिए पहचाना जाता है.

5 महीने की उम्र में पिता का हुआ निधन - Photo Gallery
2/8

5 महीने की उम्र में पिता का हुआ निधन

महिमा मकवाना का जन्म 5 अगस्त 1999 को मुंबई में हुआ था, जब वो 5 महीने की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था.

एक्टिंग में नहीं थी कोई दिलचस्पी - Photo Gallery
3/8

एक्टिंग में नहीं थी कोई दिलचस्पी

बचपन में उन्होंने तंगी झेली है.लेकिन उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी. मां के कहने पर एक्टिंग शुरू की. सबसे पहले टीवी सीरियल्स के माध्यम से पहचान बनाई. फिर फिल्मों में भी एंट्री की और अब मुसाफिर कैफे से हर किसी के दिलों पर राज कर रही हैं.

चॉल में बीता बचपन - Photo Gallery
4/8

चॉल में बीता बचपन

महिमा मकवाना का बचपन चॉल में बीता है. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में खूब संघर्ष किया है. रोजाना आधे दिन स्कूल जाती थी और आधे दिन बस से अलग-अलग जगहों पर ऑडिशन देने जाती थी.

मां को एक्टिंग करने का सपना था - Photo Gallery
5/8

मां को एक्टिंग करने का सपना था

उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी मां एक्टिंग करना चाहती थीं, लेकिन जिम्मेदारियों की वजह से ऐसा नहीं कर पाई. इसलिए उन्होंने मुझे एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने को कहा.

14 साल की उम्र में खरीदा अपना पहला घर - Photo Gallery
6/8

14 साल की उम्र में खरीदा अपना पहला घर

एक दिन महिमा से उनकी मां ने कहा था कि वो इस दुनिया से जाने से पहले अपना घर खरीदना चाहती हैं. महिमा ने मां के इस सपने को सिर्फ 14 साल की उम्र में पूरा कर दिया था. उन्होंने बताया था कि 14 साल की उम्र में मैंने अपना पहला घर मीरा रोड पर खरीदा था. अब महिमा के पास एक और घर है. एक्ट्रेस ने साल 2025 में मां के जन्मदिन पर मुंबई में अपना दूसरा घर खरीदा था.

कौन-कौन से टीवी सीरियल्स में किया काम? - Photo Gallery
7/8

कौन-कौन से टीवी सीरियल्स में किया काम?

साल 2012 के जी टीवी के शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' से महिमा को खास और बड़ी पहचान मिली थी. इसमें उन्होंने रचना नाम का किरदार निभाया था. इसके पहले उन्होंने बालिका वधू में भी काम किया था. महिमा ने मोहे रंग दे, रिश्तों का चक्रव्यूह, अधूरी कहानी हमारी और शुभारंभ जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. वहीं साल 2021 में वो सलमान खान और आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' में भी नजर आई थीं.

महिमा मकवाना की नेटवर्थ कितनी हैं? - Photo Gallery
8/8

महिमा मकवाना की नेटवर्थ कितनी हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिमा मकवाना के पास करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं. मुसाफिर कैफे के लिए एक्ट्रेस ने 2 से 3 करोड़ रूपये के बीच फीस ली है. उनकी कमाई एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए भी होती है.