एक्टर्स से लेकर क्रिकेटर तक, माधुरी दीक्षित के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए कई दिल, जानिए किन-किन से जुड़ा नाम
Madhuri Dixit Affairs: बॉलीवुड दुनिया में धक धक गर्ल से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में शानदार फिल्में की हैं. वो 90 के दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने का काम करती थीं. अभिनेत्री अपनी फिल्मों के अलावा अफेयर्स से चर्चा में रहीं. चलिए जानते हैं उनके लव अफेयर्स के बारे में.
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
संजय दत्त के साथ माधुरी के अफेयर्स ने खूब चर्चा बटोरी थीं. बताया जाता है कि फिल्म 'साजन' के सेट पर ही दोनों के बीच प्यार पनपा था. लेकिन माधुरी के पिता को यह रिश्ता पसंद नहीं आया क्योंकि संजय दत्त पहले से ही ऋचा शर्मा से शादीशुदा थे. ऋचा अमेरिका में कैंसर से जूझ रही थीं और इस मुश्किल समय में माधुरी ने संजय को सहारा दिया. क्रू मेंबर्स का कहना था कि वह अक्सर संजय से उनकी फिल्मों के सेट पर मिलने जाती थीं और वे घंटों एक-दूसरे के साथ बिताते थे. बताया जाता है कि दोनों की शादी तक होने वाली थी, लेकिन संजय दत्त की गिरफ्तारी ने इस रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर दिया.
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर
कई फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने के बाद माधुरी दीक्षित को एन. चंद्रा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेज़ाब' में अनिल कपूर के साथ मोहिनी का मुख्य किरदार मिला. फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद, माधुरी और अनिल ने ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों में कमाल की केमिस्ट्री दिखाई. खबरों के मुताबिक, उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी लाजवाब थी. फिल्म 'तेज़ाब' के बाद, उन्होंने 'राम लखन', 'जमाई राजा', 'किशन कन्हैया' और 'बेटा' जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया. बताया जाता है कि अभिनेता ने माधुरी का जमकर प्रमोशन किया और दोनों का एक ही सेक्रेटरी था - राकेश नाथ (रिकू).
माधुरी दीक्षित और मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती और माधुरी दीक्षित ने 80 और 90 के दशक में कई सफल फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें सबसे प्रमुख 'प्रेम प्रतिज्ञा' (1989), 'मुजरिम' (1989) और 'प्यार का देवता' (1991) हैं. बताया जाता है दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.
जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित
जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. इस लिस्ट में 'खलनायक', 'राम लखन', 'परिंदा' जैसी फिल्में शामिल हैं. बताया जाता है माधुरी और जैकी ऋॉफ भी एक दूसरे को पसंद करते थे.
माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा
माधुरी दीक्षित का नाम पूर्व क्रिकेटर अजय जाडेजा के साथ भी खूब चर्चा में रहा था. बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी. उस समय माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं, जबकि अजय जडेजा क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके थे. दोनों के रिश्ते की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं, लेकिन साल 1999 में मैच फिक्सिंग विवाद में अजय जडेजा का नाम सामने आने के बाद हालात बदल गए. इस विवाद के बाद जहां क्रिकेटर का करियर प्रभावित हुआ, वहीं माधुरी ने भी उनसे दूरी बना ली.
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में अमेरिका स्थित कार्डियोवस्कुलर सर्जन से शादी की और बाद में भारत लौटने से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं.